माओवादी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं हमारे जवान : साय
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने दिल्ली दौरे से लौटते ही सीधे रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पहुंचे और बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में घायल एसटीएफ के जवानों का हाल-चाल जाना। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा भी थे।
मुख्यमंत्री साय ने घायल जवानों का हाल-चाल जानने के बाद उनका हौसला बढ़ाया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने IED ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए कहा कि हम माओवादी आतंकवाद के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने घायल जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा की और उनका मनोबल बढ़ाया।
उल्लेखनीय है कि आज बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान शहीद और 4 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है।
ये भी पढ़े:-
- गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे कोण्डागांव, नक्सली समस्या पर हुई बैठक, कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड पर स्वागत..पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
- दुर्ग से दिल्ली तक मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बरकरार रखूंगा – सांसद विजय बघेल