रायपुर: छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बड़े स्तर पर घोटाले के आरोप सामने आए हैं। दावा किया गया है कि बाहरी राज्यों से घटिया धान लाकर छत्तीसगढ़ की मंडियों में खपाया जा रहा है। इस पूरे मामले में कांग्रेस के छुटभैया नेताओं का सिंडिकेट सक्रिय होने की बात कही गई है। छत्तीसगढ़ में धान घोटाला: कांग्रेस के छुटभैया नेताओं पर लगे गंभीर आरोप
दूसरे राज्यों का घटिया धान मंडियों में खपाया जा रहा
आरोप है कि दूसरे राज्यों से घटिया क्वालिटी का धान ट्रकों के जरिए लाकर रात में छत्तीसगढ़ के किसानों के नाम पर मंडियों में खपाया जा रहा है। मंडियों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से यह काम धड़ल्ले से जारी है। छत्तीसगढ़ में धान घोटाला: कांग्रेस के छुटभैया नेताओं पर लगे गंभीर आरोप
तौलाई के समय हो रही धांधली
धान तौलाई के दौरान सूखत के नाम पर प्रति 50 किलो धान में 10 किलो का वजन कम दिखाया जा रहा है। यह नियम कांग्रेस सरकार के समय से जारी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। छत्तीसगढ़ में धान घोटाला: कांग्रेस के छुटभैया नेताओं पर लगे गंभीर आरोप
मंडियों में रंगदारी का बोलबाला
मंडियों में स्थानीय नेताओं का दबदबा इतना अधिक है कि वे बाहरी राज्यों के धान को पहले नंबर पर तौलने के लिए दबाव बनाते हैं। कर्मचारी विरोध करते हैं तो उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट तक की घटनाएं सामने आती हैं। छत्तीसगढ़ में धान घोटाला: कांग्रेस के छुटभैया नेताओं पर लगे गंभीर आरोप
जांच और सत्यापन की मांग
स्थानीय लोगों और किसानों ने मांग की है कि सरकार सभी धान खरीदी केंद्रों का भौतिक सत्यापन करे। मंडियों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत हटाया जाए ताकि घोटाले पर रोक लग सके। छत्तीसगढ़ में धान घोटाला: कांग्रेस के छुटभैया नेताओं पर लगे गंभीर आरोप