LIVE UPDATE
अपराधगौरेला-पेंड्रा-मरवाही

नौकरी लगाने के नाम पर पंचायत सचिव ने की अपने ही रिश्तेदार से ठगी

NCG NEWS DESK Pendra :

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के मनरेगा शाखा में कंप्यूटर प्रोग्रामर की नौकरी लगाने के नाम पर अपने रिश्तेदार से ही 2 लाख 45 हजार रुपए की ठगी करने वाले पंचायत सचिव के खिलाफ जांजगीर पुलिस ने चार सौ बीस का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोड़सरा निवासी रामचरण दिव्य ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके छोटे भाई का दामाद ग्राम पंचायत कुरदा (चांपा) पंचायत में पूर्व में सचिव के रूप में पदस्थ सुनील कुमार नारंग ने बताया कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में मनरेगा में कंप्यूटर प्रोग्रामर का पद खाली है, वह उसके बेटे आशीष कुमार दिव्य को वहां संविदा में नौकरी लगा सकता है। भाई का दामाद होने के कारण रामचरण ने उस पर विश्वास कर लिया, सौदा 2 लाख 45 हजार में तय हुआ। नौकरी लगाने के नाम पर पंचायत सचिव ने की अपने ही रिश्तेदार से ठगी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

CG POLICE CONSTABLE RECRUITMENT 2023: 10वीं हैं पास तो यहां तुरंत करें आवेदन, 5967 पदों पर होगी बहाली …


आशीष दिव्य ने उसे अलग अलग तारीख में 2 लाख 45 हजार रुपए सुनील नारंग के फोन पे पर ट्रांसफर कर दिए। अगस्त 22 से लेकर जनवरी 2023 तक नौकरी लगाने का वादा था। जनवरी 2023 में सुनील कुमार नारंग ने बताया कि अब काम नहीं हो पाएगा, कुछ दिन में पूरे पैसे वापस कर देगा। सुनील ने पैसे वापस नहीं किए तो उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस ने सुनील नारंग के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर लिया है। नौकरी लगाने के नाम पर पंचायत सचिव ने की अपने ही रिश्तेदार से ठगी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE