रायपुर: पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में हुए एक हादसे की सूचना पुलिस को न देने और मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पंडरी पुलिस ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों का वेरिफिकेशन भी कर रही है। पंडरी पुलिस ने कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, मीडिया कर्मियों से बदसलूकी का आरोप
गिरफ्तार आरोपी कौन हैं?
गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों की पहचान इस प्रकार है:
🔹 पवन तिवारी (46 वर्ष) – निवासी ग्राम पुरेझाम, तिवारीपुर बहुता, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
🔹 अखिल ए (27 वर्ष) – निवासी मादविलकती, विदु आलपपुरम तिरुमला, जिला तिरुवनंतपुरम, केरल।
इनमें से एक को सिविल लाइंस थाने में रखा गया है, जबकि पुलिस दोनों के व्यक्तिगत रिकॉर्ड और अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रही है। पंडरी पुलिस ने कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, मीडिया कर्मियों से बदसलूकी का आरोप
मीडिया कर्मियों से मारपीट और कैमरे तोड़ने का आरोप
पुलिस के अनुसार, घटना की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ इन दोनों कर्मचारियों ने मारपीट की। उन्होंने न सिर्फ मीडिया कर्मियों के कैमरे और मोबाइल छीनकर फेंक दिए, बल्कि घटना को कवर करने से भी रोका। पंडरी पुलिस ने कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, मीडिया कर्मियों से बदसलूकी का आरोप
मकान मालिकों पर भी होगी कार्रवाई?
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन दोनों आरोपियों को किराए पर मकान देने वाले मकान मालिकों ने किराएदारों की जानकारी संबंधित थाने में दी थी या नहीं। अगर मकान मालिकों ने जानकारी छिपाई, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। पंडरी पुलिस ने कल्याण ज्वेलर्स के दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार, मीडिया कर्मियों से बदसलूकी का आरोप