LIVE UPDATE
अपराधमध्यप्रदेश

माता-पिता ने 12 वर्ष की बेटी का किया 27 वर्ष के युवक से शादी का सौदा, पांच लोगों गिरफ्तार

NCG NEWS DESK BHOPAL :-

भोपाल। राजधानी के पास के एक गांव में 12 वर्ष की आदिवासी बालिका की 27 वर्ष के युवक से मंगलवार को शादी होना थी। सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ था। 20 हजार बेटी के माता-पिता को मिल चुके थे। 20 हजार शादी के बाद मिलना थे। सोमवार को हल्दी की रस्म निभाई जा रही थी, तभी बिन बुलाए मेहमान की तरह पुलिस जा पहुंची। महिला पुलिस अधिकारी ने बालिका से पूछा कि तुम्हें पता है कि ये क्या हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बोली, मेरी शादी हो रही है। उससे पूछा कि दूल्हा कैसा है? इस पर बोली कि आपसे भी बड़ा है। इस पर पुलिस ने विवाह की रस्में रुकवाईं और इस मामले में बालिका के माता-पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ मानव तस्करी, किशोर न्याय अधिनियम, बालविवाह प्रतिषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि सोमवार दोपहर गुनगा थाना इलाके में बाल विवाह होने की सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो एक बालिका को हल्दी लगा दी गई थी। जब उसकी उम्र के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसकी आयु 12 वर्ष कुछ माह है। पूछताछ में पता चला कि शादी मंगलवार को होना है।

नानी के माध्यम से एक महिला ने कराया था रिश्ता

मौके पर मौजूद बालिका के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि ममता वंशकार नाम की महिला ढोलक बजाने का काम करती है। उसने बालिका की नानी को भरोसे में लेकर पास के गांव के 27 वर्ष के सुरेंद्र जाट के रिश्ते की बात चलाई थी। वह मजूदूरी करता है। बालिका के माता-पिता के राजी होने पर रिश्ता 40 हजार रुपये में तय हुआ।

लड़के के पिता ने 20 हजार रुपये अग्रिम दिए तो शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। शादी होने के बाद शेष 20 हजार रुपये देना तय हुआ था। एसडीओपी चौहान ने बताया कि उन्होंने बालिका से बात की और पूछा की ये हल्दी क्यों लगाई गई है, तो वह बोली कि उसकी शादी हो रही है।

जब यह पूछा कि दूल्हा कैसा है? तो वह मासूमियत से बोली वह आप से भी बड़ा है। इस मामले में ममता वंशकार, सुरेंद्र जाट, सुरेंद्र के पिता मांगीलाल और बालिका के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE