दरभंगा स्पेशल ट्रेन में लगी भीषण आग, कूद कर यात्रियों ने बचाई जान

NCG NEWS DESK ; दिल्ली से बिहार आने वाली दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग उस समय लगी जब ट्रेन UP के सराय भोपत रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। आग ने एस-1 स्लीपर बोगी को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया।
जिस बोगी में आग लगी उसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। आग लगने के बाद यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, इस घटना में कई यात्रियों का सामान बोगी में ही जल गया।
16 ट्रेनें हुईं प्रभावित
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, हावड़ा-दिल्ली मार्ग पर ओएचई बंद कर दी गई है। इस रूट पर ट्रेनों का संचालन फिलहा के लिए रोक दिया गया है। 16 ट्रेनें इस घटना की वजह से प्रभावित हुई हैं। आग क्यों लगी इसकी जांच की जा रही है|
यह भी पढ़े ;-
IND vs NZ Semi Final: सेमीफाइनल मैच भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया, कई रिकॉर्ड बनाए
राष्ट्रपति बशर-अल-असद के खिलाफ वारंट जारी, जानें क्या है आरोप



















