रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, 1 लाख 11 हजार की मांग का मामला उजागर

मध्यप्रदेश में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की मोहनगढ़ तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एक पटवारी, जो रिश्वत के रूप में 1 लाख 11 हजार रुपए की मांग कर रहा था, आज रंगे हाथों पकड़ा गया। शिकायतकर्ता से पहली किश्त के तौर पर 10 हजार रुपए लेते ही लोकायुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, 1 लाख 11 हजार की मांग का मामला उजागर
रिश्वत की मांग: जमीन नामांतरण के बदले मांगे पैसे
फरियादी संजीव यादव, निवासी ग्राम मझगवां, ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके पिता की मृत्यु के बाद जमीन को भाइयों के नाम पर नामांतरण कराने के लिए पटवारी संजू रैकवार ने रिश्वत की मांग की। शिकायत के अनुसार, पटवारी ने कहा था,
“ऊपर का 1 लाख 11 हजार लगेगा। पैसे दोगे, तो समझो काम हो गया।” रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, 1 लाख 11 हजार की मांग का मामला उजागर
लोकायुक्त टीम का ट्रैप ऑपरेशन
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जांच की। सत्यता की पुष्टि होने के बाद, आज ट्रैप टीम ने पहले से तय योजना के तहत कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपए की पहली किश्त पटवारी को सौंपी, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, 1 लाख 11 हजार की मांग का मामला उजागर
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी संजू रैकवार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अब आरोपी के खिलाफ विस्तृत जांच की जाएगी। रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, 1 लाख 11 हजार की मांग का मामला उजागर
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार पर सख्ती
मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों के भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसके बावजूद रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यह घटना भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत को दोहराती है। रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, 1 लाख 11 हजार की मांग का मामला उजागर



















