LIVE UPDATE
कोरियाहमर छत्तीसगढ़

शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर पटवारी निलंबित

NCG NEWS DESK कोरिया : तहसील क्षेत्र पोड़ी बचरा राजस्व निरीक्षक पोड़ी के पटवारी हल्का नम्बर 12 ग्राम बारी के पटवारी द्रौपदी सिंह को पदीय दायित्वों के प्रति सन्निष्ठ नहीं रहने तथा शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुंठपुर ने बताया कि उक्त पटवारी का यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 (1 से 3) तक का घोर उलघंन किये जाने के कारण कदाचरण की श्रेणी में आता है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शिकायती जांच प्रतिवेदन जो प्रथम दृष्ट्या सही पाये जाने पर संबंधित हल्का पटवारी ग्राम बारी पटवारी हल्का नम्बर 12 श्रीमती द्रौपदी सिंह को छ0ग0 सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 09(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन किया गया है।

निलंबन अवधि में शासन नियमानुसार इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देयक होगा। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील पोड़ी बचरा निर्धारित नियम किया गया है। इनके हल्के का प्रभार अमीर साय उईके पटवारी को अंतरित किया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE