सड़क किनारे सो रहे लोगों पर टमाटर से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत,4 घायल

NCG NEWS DESK Khandva:
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में टमाटर से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में सड़क किनारे से रहे एक युवक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जिले के पंधाना थाना अंर्तगत ग्राम आरुद का है। तड़के सुबह अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे सो रहे लोगों पर पलट गई।
ALERT ! ज्यादा देर तक फोन चलाना छीन सकता है आंखों की रोशनी, बना सकता है अंधा
जिसमें बलिराम उम्र 23 पिता नंदराम निवासी साईं खेड़ा तहसील झिरन्या की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पंधाना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।



















