LIVE UPDATE
भारत

48 घंटे बाद मिला पायलट का शव, पांच दिन बाद भी लापता विमान का कोई सुराग नहीं

जमशेदपुरl जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार को उड़ान भरने वाले ट्रेनी विमान के क्रैश के बाद शुरू हुई तलाशी अभियान में शनिवार को पांचवें दिन भी कोई सफलता नहीं मिली है। चांडिल डैम में तलाशी के लिए गई नौसेना की टीम एक बार फिर खाली हाथ लौट आई।48 घंटे बाद मिला पायलट का शव, पांच दिन बाद भी लापता विमान का कोई सुराग नहीं

नौसेना की टीम शनिवार सुबह 8:30 बजे से चांडिल डैम में विमान की तलाश में जुटी थी, जो दोपहर 2 बजे बिना किसी सुराग के लौट आई। टीम ने डैम के कल्याणपुर और किस्टोपुर इलाकों में साइड स्कैन सोनार और अन्य उपकरणों का उपयोग करते हुए विमान की खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। खोज के दौरान नौसेना का एक उपकरण एक मंदिर की दीवार से टकराकर धंस गया, जिसे बाद में निकाल लिया गया। टीम रविवार को फिर से डैम में तलाशी अभियान चलाएगी।48 घंटे बाद मिला पायलट का शव, पांच दिन बाद भी लापता विमान का कोई सुराग नहीं

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

48 घंटे बाद मिला पायलट का शव, पांच दिन बाद भी लापता विमान का कोई सुराग नहीं

मंगलवार सुबह 11 बजे सोनारी एयरपोर्ट से अल्केमिस्ट एविएशन का टू-सीटर ट्रेनी विमान उड़ान भरा था। विमान में आदित्यपुर के इच्छापुर ग्वाला पाड़ा निवासी ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता और पटना जक्कनपुर निवासी कैप्टन शत्रु आनंद सवार थे। उड़ान भरने के 15 मिनट बाद तक विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल के संपर्क में था, इसके बाद संपर्क टूट गया। इसके बाद एनडीआरएफ और नौसेना की संयुक्त टीम ने तलाश शुरू की। गुरुवार को दोनों पायलट के शव बरामद किए गए थे।48 घंटे बाद मिला पायलट का शव, पांच दिन बाद भी लापता विमान का कोई सुराग नहीं

डीजीसीए की टीम ने की जांच

https://twitter.com/SethSanjayMP/status/1826541558461857897 

विमान हादसे में दो पायलट की मौत की जांच के लिए दिल्ली से डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की टीम शनिवार को चांडिल डैम पहुंची। टीम सुबह 10:30 बजे से डैम के पियालडीह, काशीपुर, कल्याणपुर, कुमारी, मैसढ़ा, केसरगढ़िया और डीमुडीह इलाकों में करीब साढ़े तीन घंटे तक जांच करती रही। टीम ने उस स्थान की भी जांच की, जहां पायलट और ट्रेनी पायलट का शव मिला था, साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ भी की।48 घंटे बाद मिला पायलट का शव, पांच दिन बाद भी लापता विमान का कोई सुराग नहीं

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE