LIVE UPDATE
भारतराजनीति

पीएम मोदी ने संसद परिसर में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर जताया दुख, कहा- मैं 20 साल से यह अपमान झेल रहा…

NCG NEWS DESK DELHI ;-

पीएम मोदी ने संसद परिसर में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर दुख जताया है. उन्होंने इस घटना के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ को फोन कर उनसे बात की. सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से हुई बातचीत के दौरान कहा कि 20 साल से मेरा भी ऐसा ही अपमान किया जाता रहा है. लेकिन संवैधानिक पद पर विराजमान उपराष्ट्रपति का संसद भवन में इस तरह का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पीएम को कहा कि कुछ लोगों की ऐसी हरकतें मुझे अपने कर्तव्य पथ से नहीं डिगा सकतीं.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बता दें कि लोकसभा से संस्पेंड किए जाने के बाद मंगलवार को विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान  तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते दिखे थे. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी. हालांकि, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनकी नकल करने के लिए तृणमूल सांसद की आलोचना की. जगदीप धनखड़ ने कहा था कि शर्मनाक, हास्यास्पद, अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना की वीडियोग्राफी कर रहा है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE