LIVE UPDATE
भारत

राम अवतार बनना चाहते है पीएम मोदी: अधीर रंजन चौधरी

NCG NEWS DESK New Delhi  :-

देशभर में अयोध्या के भव्य राममंदिर को लेकर सुर्खियां तेज है वहीं पर है इधर विपक्ष भी हमलावर बनी हुई है। इसे लेकर ही ताजा बयान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी  का सामने आया है। जिसमें पीएम मोदी को लेकर बात कही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

राम अवतार बनना चाहते है पीएम मोदी

जहां पर उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, पीएम मोदी खुद राम के अवतार बनना चाहते है।राम को बड़े सोचे समझे तरीके से चुनावी मुद्दे में खींचकर बदनाम कर रहे हैं।

वहीं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधकर कहा, वह देश में एकमात्र हिंदू है और क्या हम हिंदू विरोधी है। यहां पर शंकराचार्यों को क्या कहा जाएगा अगर पीएम मोदी ही हिंदू बचे है।

प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को किया था अस्वीकार

आपको बताते चले, इस, बयान से पहले कांग्रेस नेता ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक मकसद के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर रही है ये एक तरीके है अपमान है।

22 जनवरी को होना है प्राण प्रतिष्ठा समारोह

आपको बताते चलें, अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है जिसे लेकर तैयारियों का दौर जारी है। वहीं पर कई नेताओं और बड़ी हस्तियों को निमंत्रण पत्र मिल चुके है। समारोह को लेकर एक-एक पल की खबर सामने आती जा रही है। बस कुछ दिन का और समय है जिसके बाद भगवान राम लला की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE