LIVE UPDATE
भारत

पीएम मोदी आज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, अमित शाह तमिलनाडु में

Ncg news desk New Delhi :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार में एनडीए के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वह चिराग पासवान के गढ़ जमुई में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। एनडीए के सहयोगी दल एलजेपी-रामविलास ने जमुई लोकसभा सीट से चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती को मैदान में उतारा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को तमिलनाडु में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान गृह मंत्री राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। वह चार रोड शो और एक चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे।

बीजेपी घोषणापत्र समिति की दूसरी बैठक गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक दोपहर 3 बजे शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के पिथौरागढ़ और विकास नगर में जनसभा करेंगे। उसी दिन वह देहरादून में टिहरी गढ़वाल के लिए पार्टी की कोर कमेटी की बैठक करेंगे। शुक्रवार को पार्टी प्रमुख हरिद्वार में रोड शो करेंगे, वहां संतों से भी बातचीत करेंगे।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE