LIVE UPDATE
कोरबा

पोड़ी उपरोड़ा/रामपुर: शासकीय भूमि पर बढ़ रहा अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल!

गांव में बेशकीमती शासकीय भूमि पर हो रहा कब्जा

कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम रामपुर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का खेल तेजी से जारी है। यहां प्रभावशाली लोग और भू-माफिया शासकीय जमीन पर पक्के मकान बनाकर कब्जा जमा रहे हैं। प्रशासन को पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे अवैध कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं। पोड़ी उपरोड़ा/रामपुर: शासकीय भूमि पर बढ़ रहा अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल!

प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

सूत्रों के मुताबिक, यह अवैध कब्जा स्थानीय नेताओं और भू-माफियाओं के संरक्षण में किया जा रहा है। शासकीय भूमि की कीमत तय कर इसे मोटी रकम लेकर बेचा जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद प्रशासन कार्रवाई करने से बच रहा है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है? पोड़ी उपरोड़ा/रामपुर: शासकीय भूमि पर बढ़ रहा अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल!

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पहले भी हो चुकी है शिकायत, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं

कुछ महीनों पहले गांव के कोटवार ने तहसीलदार को लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई थी। लेकिन कोई सख्त कार्रवाई न होने के कारण अवैध कब्जे का खेल लगातार जारी है। जमीन को लेकर विवाद भी बढ़ने लगे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है। पोड़ी उपरोड़ा/रामपुर: शासकीय भूमि पर बढ़ रहा अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल!

लिथियम मिलने की खबर से बढ़ा कब्जा

सूत्रों की मानें तो हाल ही में इस क्षेत्र में लिथियम खनिज पाए जाने की खबर सामने आई थी। इसके बाद यहां शासकीय भूमि पर कब्जा बढ़ गया है। रसूखदार लोग मुआवजे की चाह में सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। पोड़ी उपरोड़ा/रामपुर: शासकीय भूमि पर बढ़ रहा अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल!

क्या प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा अवैध कब्जा?

गांव के कुछ दबंग लोग शासकीय भूमि पर कब्जे की खुली छूट दे रहे हैं और इसके बदले भारी रकम वसूल रहे हैं। सवाल यह उठता है कि प्रशासन इस मुद्दे पर मौन क्यों है? क्या सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से ही यह अवैध कब्जा जारी है?

? क्या प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करेगा या अवैध कब्जा यूं ही जारी रहेगा?
? क्या इस मुद्दे को सरकार संज्ञान में लेगी?
? गांव में बढ़ते विवाद और कब्जे को रोकने के लिए कौन जिम्मेदार होगा? पोड़ी उपरोड़ा/रामपुर: शासकीय भूमि पर बढ़ रहा अवैध कब्जा, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE