LIVE UPDATE
गरियाबंदहमर छत्तीसगढ़

नक्सली कैंप पर पुलिस और सीआरपीएफ जवानों ने बोला धावा, कैंप छोड़ भागे नक्सली

NCG NEWS DESK गरियाबंद: मंगलवार को गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट पर ग्राम भालू डिग्गी के जंगलों में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. नक्सली कैंप पर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने धावा बोला था. इस दौरान काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग चलती रही. जिसके बाद सुरक्षाबलों को हावी होता देख नक्सली कैंप छोड़कर भाग खड़े हुए. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी है. घटना की पुष्टि गरियाबंद एसपी अमित तुकाराम कांबले ने की है.

कैंप छोड़कर भाग खड़े हुए नक्सली: गरियाबंद जिले के ग्राम भालू डिग्गी से 4 किलोमीटर दूर बांस पेड़ के जंगल में नक्सलियों के कैंप लगाया था. इसकी सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और पुलिस की टीम सर्चिंग हेतु निकली थी. इस दौरान पुलिस को अपनी ओर आता देख नक्सलियों ने पहले फायरिंग की. जिसके बाद पुलिस बल ने घेराबंदी कर नक्सलियों को पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन पहाड़ों और घने जंगलों का फायदा उठाकर नक्सली अपना कैंप छोड़कर भाग खड़े हुए. हमले के बाद नक्सल कैप से नक्सलियों की कुछ जरूरी सामग्री पुलिस के हाथ लगी है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नक्सलियों के ओडिशा की ओर जाने की आशंका: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ओडिशा की ओर जाने की आशंका जताई है. जिसके आधार पर पुलिस आगे की रणनीति बना रही है. ओडिशा के क्षेत्रों में नक्सलियों के जाने की संभावनाओं को देखते हुए ओडिशा के पुलिस अधिकारियों को भी सतर्क किया गया है. नक्सली फिर से इस इलाके में ना पहुंचे, इसके लिए सुरक्षाबल के जवान इलाके में लगातार सर्चिंग अभियान चला रहे हैं. घटना की पुष्टि गरियाबंद एसपी अमित तुकाराम कांबले ने की है.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE