LIVE UPDATE
भारत

शादी से घर वापस लौट रही तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियो को लिया हिरासत में

शादी से घर वापस लौट रही तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियो को लिया हिरासत में

झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शर्मनाक वारदात हुई। खूंटी से एक शादी समारोह से लौट रही पांच बच्चियों को 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया। उसके बाद पहाड़ी पर ले जाकर उनमें से तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को मामला पुलिस के पास पहुंचा। यहां पीड़िताओं ने बयान दर्ज कराया। पुलिस 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी की रात पांचों सहेलियां एक शादी समारोह से घर लौट रही थीं। उसी दौरान 10-12 लड़के पीछा करते हुए उनके पास आए और छेड़छाड़ करते हुए जंगलनुमा पहाड़ी की ओर ले जाने लगे। इनमें से एक बच्ची एक दरिंदे के हाथ को दांत से काट भाग निकली। हैवान बाकी चारों लड़कियों को साथ ले गए।शादी से घर वापस लौट रही तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस को दिए बयान में 10 साल की एक पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया। वहीं एक ने बताया कि उसके साथ तीन ने दुष्कर्म किया। एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे। खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात शादी समारोह से लौट रही पांच बच्चियों को 10-12 युवकों ने अगवा कर लिया। उनमें से तीन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब दरिंदे बच्चियों को पकड़कर जंगलनुमा पहाड़ी पर ले जा रहे थे, तब एक बच्ची एक दरिंदे के हाथ को दांत से काटकर भाग निकली। इसके बाद वह भागकर गांव पहुंची और मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। वह अपने साथ ग्रामीणों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची तबतक सभी दरिंदे भाग चुके थे। पुलिस को दिए बयान में 10 साल की एक पीड़िता ने बताया कि उसके साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया। वहीं एक अन्य पीड़िता ने बताया कि उसे सात दरिंदों ने पकड़ रखा था, तीन ने दुष्कर्म किया। एक का बयान दर्ज नहीं हो पाया था। अपर पुलिस अधीक्षक क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा, ‘रविवार को पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पीड़िताओं का बयान लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 10-12 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।’शादी से घर वापस लौट रही तीन नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE