LIVE UPDATE
भारतअपराध

‘फर्ज़ी’ वेब सिरीज़ देखकर छापे 4 लाख के नकली नोट, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

NCG NEWS DESK Hyderabad :-

हैदराबाद में पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी छापने और उन्हें चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस ने रविवार को बताया कि दोनों अभियुक्तों के पास से चार लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट बरामद किए गए गए हैं.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस इंस्पेक्टर अंजनेयुलु के मुताबिक मुख्य अभियुक्त वनम लक्ष्मीनारायण ने कथित तौर पर नकली नोट छापने के लिए एक स्क्रीन प्रिंटर, ग्रीन फॉइल पेपर, जेके एक्सेल बॉन्ड पेपर, कटर और एक लेमिनेशन मशीन का इस्तेमाल किया था.

पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों ने वेब सिरीज़ ‘फर्जी’ से प्रेरित होकर नकली नोट छापे और उन्हें बाजार में चलाने का काम किया.एएनआई के मुताबिक मुख्य अभियुक्त के कथित दोस्त एरुकला प्रणय कुमार को फल-सब्जी बाजार में 20 हजार के नकली नोट चलाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया.पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के पास से 500 रुपये के 810 नकली नोट जब्त किए गए हैं. इसके अलावा पुलिस ने प्रिंटर, स्कैनर और अन्य चीजें भी जब्त की हैं.अभियुक्त लक्ष्मीनारायण पर पहले भी धोखाधड़ी का केस दर्ज हो चुका है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE