
भिलाई में हथियार लेकर बाइक शोरूम में घुसे बदमाश, CCTV में कैद
छत्तीसगढ़ के भिलाई में सुपेला थाना क्षेत्र में चार बदमाशों ने हथियार लहराते हुए एक बाइक शोरूम में दहशत फैलाई। इनमें से दो व्यस्क अपराधी और दो अपचारी बालक शामिल थे। बदमाशों ने धारदार गंडासा (हथियार) लेकर गुंडागर्दी की, जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। हथियार लहराकर बाइक शोरूम में मचाया हड़कंप, पुलिस ने चारों बदमाशों को दबोचा
पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ा
शोरूम संचालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और CCTV फुटेज भी सौंपा।
सुपेला पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश की।
बदमाशों को कैंप वन इलाके में घेराबंदी कर दबोच लिया गया। हथियार लहराकर बाइक शोरूम में मचाया हड़कंप, पुलिस ने चारों बदमाशों को दबोचा
आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
व्यस्क बदमाशों को जेल भेज दिया गया और अपचारी बालकों पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हथियार लहराकर बाइक शोरूम में मचाया हड़कंप, पुलिस ने चारों बदमाशों को दबोचा
शहर में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर निगरानी बढ़ाने की बात कही है।
CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर भविष्य में भी अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी।
जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। हथियार लहराकर बाइक शोरूम में मचाया हड़कंप, पुलिस ने चारों बदमाशों को दबोचा



















