LIVE UPDATE
अपराधहमर छत्तीसगढ़

श्रम और पैन कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. बायोमेट्रिक के माध्यम से ग्रामीणों के खाते से निकालता था पैसे

NCG NEWS DESK कांकेर। रावघाट के अंतर्गत ग्रामीणों का श्रम और पैन कार्ड बनाने के नाम पर ठगी हुई है. बायोमेट्रिक के माध्यम से ग्रामीणों के खाते से ढाई लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस, ठगी की रकम और बढ़ने का अंदेशा जता रही है. क्योंकि अभी कुछ लोगों ने ही ठगी की बात कही है. रावघाट पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार रावघाट क्षेत्र के आतुरबेड़ा में ठगी की घटना हुई है. राजनांदगांव का तेजराम साहू, श्रम और पैन कार्ड बनाने का काम करने पहुंचा था. वह गांव-गांव जाकर ग्रामीणों का श्रम और पैन कार्ड बना रहा था. इसी दौरान अपने बायोमेट्रिक के माध्यम से वह, ग्रामीणों के खाते से अपने और अन्य खातों में राशि का ट्रांसफर कर लेता था. जिसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं हो पा रही थी. अब तक युवक ने 28 लोगों से 2 लाख 28 हजार रुपए अन्य के खाते में ट्रांसफर कर दी है|

Read more:-गर्मियों में परवल खाने ये मिलेंगे ये लाभ, जानें इसके बेजोड़ फायदे

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

थाना प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया ”आतुरबेड़ा के ग्रामीणों ने थाने में खाते से रकम निकलने की शिकायत की है.जांच में 28 लोगों से दिसंबर से मार्च तक 2 लाख 28 हजार रुपए निकालने की जानकारी मिली है. युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है.” इस केस में खास बात ये है कि, आरोपी युवक चार महीनों तक गांवों में घूमकर इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था.” इस केस में पुलिस ने आरोपी को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार किया है. अन्तागढ़ एसडीपीओ अमर सिकदार ने बताया कि आरोपी को दंतेवाड़ा के कटेकल्याण से गिरफ्तार किया गया है|

Read more:-पीएम मोदी की आलोचना का चुनाव में मिलेगा फायदा, खड़गे के बयान पर अमित शाह ने किया पलटवार

आरोपी यूट्यूब में वीडियो देखकर बायोमेट्रिक मशीन से पैसा आहरण करना सीखा था. इससे पहले आरोपी ने कोंडागांव में भी काम किया है. जिसकी जांच की जा रही है. वहां भी ठगी करने का मामला आ सकता है. आरोपी तेजराम साहू के पास चार लैपटॉप, दो कलर प्रिंटर, एक मोबाइल, चार बायोमेट्रिक मशीन, एक लैमिनेशन मशीन, एक वाईफाई और एक मोटरसाइकिल समेत कैश बरामद किया गया

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE