LIVE UPDATE
भारत

पुलिस ने बम की फर्जी कॉल करने वाले को दबोचा

NCG NEWS DESK कर्नाटक :कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील शिवाजी नगर इलाके में एक मस्जिद में बम होने की झूठी कॉल करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि झूठी कॉल करने वाले आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के सैयद मोहम्मद अनवर (37) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मस्जिदों से मदरसों के लिए चंदा जुटा रहा था। बेंगलुरु के शिवाजी नगर इलाके में रसेल मार्केट के पास आज़म मस्जिद से चंदा इकट्ठा करने के बाद उसने रात को वहीं रुकने की इजाजत मांगी थी, जो उसे नहीं मिली। रात को ठहरने की जगह न मिलने पर आरोपी अनवर आंध्र प्रदेश के कुरनूल जाने के लिए बस में चढ़ गया। देवनहल्ली पार करने पर उसने आपातकालीन हेल्पलाइन पर फोन करके बताया कि आतंकवादियों ने मस्जिद में बम रखा है। यह घटना 5 जुलाई की देर रात की थी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बम की सूूूूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही पुुुलिस, अग्निशमन बल, बम निरोधक दस्तों और आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों ने सर्च अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान पता चला कि बम होने की कॉल फर्जी थी। शिवाजी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी बीएससी ग्रेजुएट था, लेकिन बेरोजगार था। वह मदरसों के लिए चंदा इकट्ठा करके अपनी जीविका चलाता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE