LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़जशपुर

चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

NCG NEWS DESK JASHAPUR :

कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे कांग्रेस कार्यकर्ता 65 वर्षीय वृंदा राम बैगा की खून से लथपथ लाश देखी। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडाँड़ जखाटोली बस्ती की है| कांग्रेस कार्यकर्ता रजौटी निवासी बालमुकुंद राम ने बताया कि वृंदा राम कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उसके घरवालों ने बताया कि मृतक कल रात 8 बजे के करीब खाना खाकर घर से यूडी मिंज का प्रचार करने निकला था. बालमुकुंद शक जाहिर कर रहे हैं कि मृतक की हत्या राजनैतिक हो सकती है. उन्होंने बताया कि कल यानी 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के प्रत्याशी लियोस मिंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है, जिसकी रिपोर्ट थाने में हुई है। उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE