साइबर अपराधियों ने रचा नया घोटाला
नई दिल्ली: साइबर अपराधियों ने इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर ठगी की कोशिश की। यह घटना सामने आते ही हड़कंप मच गया है। साइबर ठगों ने फेसबुक पर राष्ट्रपति का नाम, प्रोफाइल फोटो और अन्य विवरण का इस्तेमाल कर झारखंड के एक शख्स को निशाना बनाने की कोशिश की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से ठगी की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी
कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?
झारखंड के हजारीबाग निवासी मंटू सोनी को राष्ट्रपति के नाम से बने एक फर्जी फेसबुक अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। मैसेज में लिखा था,
“जय हिंद, आप कैसे हैं?”
इसके बाद स्कैमर ने मंटू से कहा,
“मैं फेसबुक का बहुत कम इस्तेमाल करती हूं, मुझे अपना व्हाट्सएप नंबर दे दीजिए।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से ठगी की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी
6 अंकों के कोड से ठगी की साजिश:
मंटू ने जब नंबर साझा किया, तो कुछ समय बाद फेसबुक मैसेंजर पर एक मैसेज आया:
“हमने आपका नंबर सेव कर लिया है और आपको एक 6 अंकों का व्हाट्सएप कोड भेजा है। कृपया हमें वह कोड तुरंत भेजें।”
शक होने पर मंटू ने इस घटना की जानकारी X (ट्विटर) पर शेयर की। उन्होंने राष्ट्रपति भवन, झारखंड पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों को टैग करते हुए घटना की पूरी जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से ठगी की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने लिया संज्ञान:
- रांची पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।
- रांची के SSP चंदन सिन्हा ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। संबंधित एजेंसियों को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से ठगी की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी
साइबर ठगी पर सतर्क रहें:
साइबर अपराधी बड़े पदों पर बैठे शख्सियतों के नाम का उपयोग कर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में सावधानी जरूरी है:
- अनजान प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
- किसी के कहने पर OTP या व्हाट्सएप कोड साझा न करें।
- संदिग्ध प्रोफाइल को तुरंत पुलिस या साइबर सेल में रिपोर्ट करें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से ठगी की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी