LIVE UPDATE
भारत

बालिका गृह से गायब 26 बच्चियां को पुलिस ने किया बरामद

NCG NEWS DESK Bhopal ;-

राजधानी भोपाल के बालिका गृह से गायब 26 बच्चियां को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला है। बच्चियों के गायब होने की खबर जब पुलिस को मिली तो उन्होंने बिना समय गवाएं जांच शुरू की और महज कुछ घंटों के अंदर पुलिस ने सभी बच्चियों को ढूंढ निकाला बता दें कि सभी बच्ची परवलिया थाना क्षेत्र के अनाथालय से गायब हुई थी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एसपी  ने कहा सभी बच्चियां सुरक्षित 

वही बच्चियों के सुरक्षित वापस मिलने को लेकर एसपी का बयान सामने आया है। जिसमे उन्होंने कहा कि सभी बच्चियां अपने माता पिता के पास गई थी। वही जब उनसे अचानक वापस जानें की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि उनका मान नहीं लग रहा था। इस वजह से वह वापस चली गई।  इस मामले में एसपी ने आगे कहा कि इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है। फ़िलहाल सभी बच्चियां सुरक्षित हैं और अपने माता पिता के साथ है।

 माता पिता के पास गई हुई थी बच्चियां

बता दें कि जहां से बच्चियां गायब हुई वह अनाथालय शहर के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था। इसकी सूची में कुल 68 बच्चियां निवास करना दर्ज है, लेकिन निरीक्षण के दौरान 41 बच्चियां ही मिलीं, जबकि 26 बच्चियां गायब हैं। जिनका कोई रिकार्ड नहीं मिला है। यह जानकारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मुख्य सचिव वीरा राणा को लिखे पत्र में दी है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE