भाजपा प्रत्याशी के गाड़ी से पुलिस ने किए साढ़े 11 लाख रुपये बरामद,वोट के बदले नोट बांटने का आरोप

NCG NEWS DESK KORBA ;
छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा कड़ाई से गाड़ियों की जांच की जा रही है। इस कड़ी में कोरबा जिले में पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी से 11 लाख रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने धारा 102 के तहत पैसा जब्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके के वाहन की जब जांच की गई तो उसमें 11 लाख रुपए रखे मिले। पुलिस द्वारा जिस समय कार्रवाई की जा रही थी, उस दौरान रामदयाल उइके स्वयं गाड़ी में मौजूद थे। संदेह प्रकट किया जा रहा है कि यह रुपए मतदाताओं के मध्य वितरित किए जाने थे। भाजपा के एक कद्दावर नेता की गाड़ी से रुपए बरामद होने की खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।
यहाँ भी पढ़े :-
कांग्रेस,भाजपा के लोग आपस में भिड़े, नेताओ ने फाड़े एक दूसरे के पोस्टर, थाने में जमकर हुआ हंगामा
चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस



















