LIVE UPDATE
रायपुर

रायपुर के कुख्यात सूदखोर तोमर भाइयों पर पुलिस का शिकंजा, 17 मामलों में फरार, आलीशान बंगला कुर्क

हत्या की कोशिश, जबरन वसूली और सूदखोरी जैसे संगीन मामलों में फरार दोनों भाइयों पर पुलिस ने 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

रायपुर। रायपुर के कुख्यात सूदखोर तोमर भाइयों पर पुलिस का शिकंजा, 17 मामलों में फरार, आलीशान बंगला कुर्क, राजधानी रायपुर में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात सूदखोर भाइयों, वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर, के आलीशान बंगले को कुर्क कर लिया गया है। हत्या की कोशिश, सूदखोरी, जबरन वसूली और मारपीट जैसे 17 संगीन मामलों में आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ यह कार्रवाई एसडीएम एनके चौबे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। बंगले में दोनों भाइयों का डेढ़-डेढ़ हजार वर्ग फीट का मालिकाना हक है।

अदालत के आदेश के बाद हुई कुर्की की कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस के अनुसार, दोनों भाई तेलीबांधा थाने में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट के मामले में अपराध दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे थे। रायपुर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। इसके बाद, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।रायपुर के कुख्यात सूदखोर तोमर भाइयों पर पुलिस का शिकंजा

इनाम घोषित होने के बाद भी जब आरोपी पकड़ में नहीं आए, तो पुलिस ने उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए अदालत में आवेदन दिया। अदालत ने दोनों भाइयों को 19 अगस्त तक पेश होने के लिए उद्घोषणा जारी की थी। निर्धारित समय सीमा में भी जब वे पेश नहीं हुए, तो अदालत के आदेश पर उनकी संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी की गई।रायपुर के कुख्यात सूदखोर तोमर भाइयों पर पुलिस का शिकंजा

दोनों भाइयों का लंबा आपराधिक इतिहास

वीरेंद्र और रोहित तोमर के खिलाफ रायपुर के पुरानी बस्ती, तेलीबांधा, डीडीनगर समेत कई थानों में कुल 17 मामले दर्ज हैं। इनमें वीरेंद्र के खिलाफ 8 और रोहित के खिलाफ 9 मामले हैं। इन अपराधों में हत्या, अपहरण, अप्राकृतिक कृत्य, ब्लैकमेलिंग और जानलेवा हमले जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।रायपुर के कुख्यात सूदखोर तोमर भाइयों पर पुलिस का शिकंजा

वीरेंद्र तोमर के खिलाफ दर्ज प्रमुख मामले:

  • 2006: आजाद चौक में एक कारोबारी पर चाकू से जानलेवा हमला।

  • 2010: गुढ़ियारी में मारपीट और उगाही का मामला।

  • 2013: हत्या का संगीन मामला।

  • 2015: अप्राकृतिक कृत्य की रिपोर्ट।

  • 2016: पुरानी बस्ती में मारपीट और धमकी।

  • 2017: एक महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी।

  • 2019: सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और मारपीट का मामला।

  • हाल ही में: आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई।

रोहित तोमर पर दर्ज संगीन अपराध:

  • 2015: कर्ज न चुकाने पर महिला द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण की रिपोर्ट। (पुरानी बस्ती थाना)

  • 2016: एक युवक के साथ मारपीट का मामला। (पुरानी बस्ती थाना)

  • 2016: कारोबारी से पैसा वसूलने के लिए जान से मारने की धमकी। (कोतवाली थाना)

  • 2017: भाठागांव में महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी।

  • 2018: एक महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट। (पुरानी बस्ती थाना)

  • 2019: महिला द्वारा सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट। (कोतवाली थाना)

  • 2019: कारोबारी द्वारा ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी की रिपोर्ट। (कबीर नगर थाना)

  • 2019: एक व्यक्ति से मारपीट और गाली-गलौज का मामला। (राजेंद्र नगर थाना)

  • हाल ही में: तेलीबांधा वीआईपी रोड पर एक होटल में पार्टी के दौरान जानलेवा हमला।

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE