
साइबर ठगी के पैसों से रईसी पड़ी भारी! पुलिस ने कुर्क किया 56 लाख का मकान और 36 लाख की लग्जरी कार. अपराध की दुनिया से कमाई गई दौलत ज्यादा दिन नहीं टिकती। जोधपुर (Jodhpur) पुलिस ने इस बात को साबित करते हुए एक साइबर ठग पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगकर जमा की गई काली कमाई से बनाए गए आलीशान मकान और महंगी लग्जरी कार को कुर्क (Seize) कर लिया है। कुल 92 लाख रुपये की संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा कसा है।
36 लाख की कार और 56 लाख का बंगला जब्त
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत कुमार बंसल ने बताया कि आरोपी छैलूसिंह, जो कि लूणी थाना क्षेत्र के खारा बेरा भीमावतान गांव का निवासी है, साइबर अपराध की दुनिया में काफी सक्रिय था। पुलिस ने उसकी 36 लाख रुपये की लग्जरी कार और गांव में बन रहे 56 लाख रुपये के निर्माणाधीन आलीशान मकान को कुर्क कर लिया है। जांच में सामने आया कि यह पूरी संपत्ति साइबर फ्रॉड के पैसों से बनाई गई थी।साइबर ठगी के पैसों से रईसी पड़ी भारी!
फिल्मी स्टाइल में हुई थी गिरफ्तारी: नाकाबंदी तोड़कर भागा था आरोपी
आरोपी की गिरफ्तारी की कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। बीते 8 अगस्त को पुलिस ने डीपीएस सर्किल पर ए-श्रेणी की नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान छैलूसिंह अपनी लग्जरी कार में दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला। हालांकि, बाद में राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर उसे और उसके साथियों को दबोच लिया।साइबर ठगी के पैसों से रईसी पड़ी भारी!
लोन पर कार लेकर छिपा रहा था काली कमाई
पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि पुलिस और एजेंसियों की नजर से बचने के लिए उसने लग्जरी कार को फाइनेंस (Loan) पर लिया था। उसका मकसद यह दिखाना था कि कार वैध कमाई से खरीदी गई है, जबकि इसकी ईएमआई और मकान का निर्माण साइबर ठगी के पैसों से ही हो रहा था।साइबर ठगी के पैसों से रईसी पड़ी भारी!
देशभर में फैला था ठगी का नेटवर्क
प्रतापनगर सदर थानाधिकारी गोविंद व्यास की जांच में पता चला कि छैलूसिंह एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 11 एफआईआर दर्ज हैं। उसका साइबर क्राइम का नेटवर्क देश के कई हिस्सों में फैला हुआ था।साइबर ठगी के पैसों से रईसी पड़ी भारी!
पुलिस ने BNSS की धारा 107 के तहत कोर्ट में रिपोर्ट पेश की। कोर्ट ने पुलिस की दलीलों और सबूतों को सही मानते हुए अपराध से अर्जित इस 92 लाख की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश सुना दिया।साइबर ठगी के पैसों से रईसी पड़ी भारी!









