LIVE UPDATE
दिल्ली

शिमला में ‘पुलिस vs पुलिस’: दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें क्या है पूरा विवाद

शिमला, हिमाचल प्रदेश: शिमला में ‘पुलिस vs पुलिस’: दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें क्या है पूरा विवाद, पहाड़ों की रानी शिमला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो राज्यों की पुलिस आपस में ही भिड़ गईं। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर स्थित शोघी बैरियर पर दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच तीखी बहस और कानूनी खींचतान देखने को मिली। मामला यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से जुड़ा था, जिसे लेकर दोनों राज्यों के पुलिस अफसर आमने-सामने आ गए।

आधी रात को शोघी बैरियर पर मचा बवाल

दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा,घटनाक्रम रात करीब 10 बजे शुरू हुआ जब शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के काफिले को रोक लिया। दिल्ली पुलिस की टीम, एसीपी (ACP) राहुल की अगुवाई में यूथ कांग्रेस के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जा रही थी। शिमला पुलिस ने इस कार्रवाई को अवैध बताते हुए कहा कि नियमों के मुताबिक स्थानीय पुलिस को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
आमिर शौकीन 5 दिन की पुलिस हिरासत में, नस्लीय टिप्पणी मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
आमिर शौकीन 5 दिन की पुलिस हिरासत में, नस्लीय टिप्पणी मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
October 24, 2026
नस्लीय टिप्पणी के आरोप में यूट्यूबर आमिर शौकीन को तीस हजारी कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“चिल्लाओ मत, कागज दिखाओ!” – जब अफसरों में हुई बहस

दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा,हाईवे पर जब घंटों तक गाड़ियाँ रुकी रहीं, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। शिमला के एएसपी (ASP) अभिषेक और दिल्ली के एसीपी के बीच तीखी बहस हुई। शिमला पुलिस का कहना था कि दिल्ली पुलिस के पास गिरफ्तारी से संबंधित पुख्ता दस्तावेज और ट्रांजिट रिमांड नहीं थे। इस दौरान ट्रैफिक जाम से परेशान आम जनता भी भड़क गई और एक नागरिक ने दिल्ली पुलिस के अधिकारी से साफ लहजे में कह दिया— “चिल्लाओ मत, कागज दिखाओ! आपकी वजह से जनता परेशान हो रही है।”

रोहड़ू के रिसॉर्ट से हुई थी नाटकीय गिरफ्तारी

दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा,पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब दिल्ली पुलिस की टीम ने बुधवार तड़के शिमला से करीब 120 किमी दूर रोहड़ू के चिड़गांव स्थित एक रिसॉर्ट में छापेमारी की। पुलिस ने भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश निवासी तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने रिसॉर्ट का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और डीवीआर भी अपने कब्जे में ले लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत, CBI को मिली 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड
सौरभ चंद्राकर को ओमान से लाया गया भारत, CBI को मिली 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड
November 3, 2026
महादेव सट्टा एप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को दिल्ली कोर्ट ने सीबीआई की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट और मेडिकल का लंबा चला दौर

दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा,शिमला पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मामला जिला अदालत पहुँचा। कानूनी प्रक्रिया के तहत रात करीब 11:30 बजे डीडीयू अस्पताल में आरोपियों का मेडिकल करवाया गया। देर रात करीब 1:30 बजे जज के निवास पर पेशी के बाद दिल्ली पुलिस को आरोपियों का ‘ट्रांजिट रिमांड’ मिला। इसके बाद ही दिल्ली पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर आगे रवाना हो सकी।

दिल्ली पुलिस पर अपहरण का मामला दर्ज

दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा,इस पूरे प्रकरण में एक नया मोड़ तब आया जब होटल मालिक की शिकायत पर हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के जवानों के खिलाफ ‘ट्रेसपासिंग’ और ‘किडनैपिंग’ (अपहरण) की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने बिना किसी वारंट या स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना रिसॉर्ट में घुसकर कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रात 9 बजे के बाद क्या हुआ
दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रात 9 बजे के बाद क्या हुआ
November 5, 2026
दिल्ली में रात 9-9:30 बजे निर्माणाधीन इमारत ढही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंदर 3-4 लोग थे, राहत-बचाव जारी। कारण की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुक्खू सरकार ने उठाए प्रोटोकॉल पर सवाल

दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा,हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने किसी भी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए सवाल उठाया कि क्या दिल्ली पुलिस को कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं थी?

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE