LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़रायपुर

नए साल के जश्न पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर,CCTV से चौक-चौराहों की करेगी निगरानी

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भूरे ने नव साल के अवसर पर होने वाले आयोजनों और 31 दिसंबर की शाम को शहर की कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस अवसर कानून व्यवस्था बने रहे। साथ ही यातायात व्यवस्था अच्छी हो। नव वर्ष पर आयोजन रात सवा 12 बजे की समयावधि के भीतर किया जाए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

डॉ. भूरे ने एनजीटी के गाइडलाइन के अनुसार आतिशबाजी करने के निर्देश दिए। इस दौरान हुड़दंग करने वाले तत्वों पर नजर रखने और तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से चौक-चौराहों बड़े आयोजनों वाले होटल, रेस्टोरेंट पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी और किसी प्रकार का गड़बड़ी करने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस करेगी गश्त

कलेक्टर ने कहा कि पुलिस विभाग शहर के चिन्हित इलाके जैसे तेलीबांधा, वीआईपी रोड, नया रायपुर इत्यादि स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करें और निरंतर गश्त करें। चौक चौराहों पर जमावड़ा लगाने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, दो पहिया वाहनें पर दो से अधिक सवारी पर रोक लगाएं और कड़ी कार्रवाई करें। डॉ. भूरे ने कहा कि जो भी होटल, रेस्टोरेंट में ऐसे आयोजन, जिसका स्वरूप बड़ा हो और बड़ा कलाकार शामिल हो, उन्हें एक निश्चित मापदंडों के आधार अनुमति दी जाए।

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE