जांजगीर-चाम्पा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में NH-49 पर अमरताल गांव में ग्रामीणों द्वारा किए गए चक्काजाम का मामला तूल पकड़ रहा है। चक्काजाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद ग्रामीणों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। चक्काजाम पर 8 ग्रामीणों के खिलाफ FIR, गिरफ्तारी की संभावना
चक्काजाम से यात्रियों को हुई परेशानी
अमरताल गांव के पास नेशनल हाईवे-49 पर चक्काजाम के कारण राहगीरों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। खिसोरा गांव के निवासी उमेंदराम महिलांगे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी से मिलने तिलई गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अमरताल गांव के पास कुछ लोगों ने जबरदस्ती रास्ता रोक दिया, जिससे उनका सफर बाधित हो गया। चक्काजाम पर 8 ग्रामीणों के खिलाफ FIR, गिरफ्तारी की संभावना चक्काजाम पर 8 ग्रामीणों के खिलाफ FIR, गिरफ्तारी की संभावना
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
पुलिस ने इस चक्काजाम में शामिल नरियरा गांव के 8 नामजद व्यक्तियों पर बीएनएस की धारा 126(2) और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है। FIR में अन्य अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। चक्काजाम पर 8 ग्रामीणों के खिलाफ FIR, गिरफ्तारी की संभावना
पुलिस जांच में जुटी
अकलतरा थाना प्रभारी ने कहा कि चक्काजाम से आम जनता को गंभीर असुविधा हुई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। मामले की विस्तृत जांच जारी है। चक्काजाम पर 8 ग्रामीणों के खिलाफ FIR, गिरफ्तारी की संभावना