LIVE UPDATE
टेक्नोलॉजी

CSPDCL Durg द्वारा विद्युत उपकेंद्र बोरी में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई 

लगभग 15 गांवों के 3850 उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली

दुर्ग । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र, उपभोक्ताओं एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में दुर्ग क्षेत्र के विभागीय संभाग संचारण-संधारण दुर्ग के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र बोरी में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता 3.15 एम.व्ही.ए. से बढ़ाकर 05 एम.व्ही.ए. किया गया है। विद्युत उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत लगभग 53 लाख 60 हजार रुपए की लागत से संपन्न किया गया।

CSPDCL Durg द्वारा विद्युत उपकेंद्र बोरी में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई 

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

संचारण-संधारण संभाग दुर्ग के कार्यपालन अभियंता श्री ए.के.बिजौरा ने बताया कि उपकेंद्र के पॉवर ट्रांसफार्मर में क्षमता वृद्धि से विद्युत उपकेंद्र बोरी के 15 गांवों के लगभग 3850 किसाानों एवं उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज एवं ओवर लोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी एवं सभी घरों और पंपों तक उच्च गुणवत्ता की बिजली पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि से ग्राम घसरा, तुमाकला, खिलोराकला, खिलोराखुर्द, करेली, गाड़ाडीह, पुरदा(बड़े), नवागांव, टेकापार, तुमाखुर्द, फुंडा, सिलतरा, दनिया, परसदाखुर्द एवं ग्राम बोरी(बुजुर्ग) के उपभोक्ता एवं किसान लाभान्वित होंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम.जामुलकर ने अधीक्षण अभियंता श्री सलिल कुमार खरे, कार्यपालन अभियंता श्री पी.के.शर्मा, सहायक अभियंता कु.मनीषा साहू एवं श्री डी.के.साहू तथा कनिष्ठ अभियंता श्री नंद कुमार देशमुख और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए बताया कि पॉवर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं एवं किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने से उपभोक्ताओं एवं किसानों को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE