LIVE UPDATE
क्रिकेट

धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का किया ऐलान

NCG NEWS DESK NEW DELHI :-

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर डेविड वॉर्नर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। भारत के खिलाफ अहमगदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया वर्ल्ड कप 2023 फाइनल उनका आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच था। वे 3 जनवरी से आखिरी टेस्ट मैच देश के लिए खेलने वाले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला डेविड वॉर्नर का रेड बॉल क्रिकेट में अंतिम टेस्ट मैच होगा, जिसका ऐलान वे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान कर चुके थे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

फॉक्स क्रिकेट के मुताबिक, डेविड वॉर्नर ने घोषणा की है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अपने विदाई टेस्ट मैच से पहले वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। सोमवार की सुबह नए साल के मौके पर अंतिम टेस्ट मैच से पहले पत्रकारों से बात करते हुए वॉर्नर ने कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एक महान निर्णय लिया है। टेस्ट से रिटायर हो रहे बाएं हाथ के इस ओपनर ने यह भी कहा कि वह एकदिवसीय प्रारूप से भी संन्यास ले लेंगे।

वॉर्नर ने स्पष्ट किया कि अगर ऑस्ट्रेलिया को 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सलामी बल्लेबाज की जरूरत होगी तो वह इसके लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने से उन्हें विदेशों में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के अधिक अवसर मिलेंगे। हालांकि, उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर कुछ नहीं कहा है, क्योंकि काफी समय पहले वे स्पष्ट कर चुके हैं कि वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाला टी20 विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा।

डेविड वॉर्नर के लिए आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। वे उस मैच में 3 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए थे। उनके वनडे इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने 161 मैचों की 159 पारियों में कुल 6932 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर इस फॉर्मेट में 179 रन है। उन्होंने 45 से ज्यादा के औसत से रन बनाए। 22 शतक और 33 अर्धशतक उनके बल्ले से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में निकले हैं। 733 चौके और 130 छक्के भी उन्होंने जड़े हैं।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE