राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा आगमन की तैयारी तेज, गांधी स्टेडियम में बने तीन नए हेलीपैड
20 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगी शामिल, सुरक्षा के मद्देनज़र गांधी स्टेडियम आम नागरिकों के लिए बंद

अंबिकापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा दौरे को लेकर जिले में तैयारियां चरम पर पहुंच चुकी हैं। 20 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
राष्ट्रपति का विशेष हेलीकॉप्टर गांधी स्टेडियम मैदान में उतरेगा। इसके लिए स्टेडियम में एक साथ तीन हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग की सुविधा विकसित की जा रही है। इसी उद्देश्य से तीन नए पक्के हेलीपैड का निर्माण किया गया है। सुरक्षा कारणों से गांधी स्टेडियम को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा आगमन की तैयारी तेज
स्टेडियम 20 नवंबर तक आम नागरिकों के लिए बंद
14 नवंबर से गांधी स्टेडियम में आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया है। हेलीपैड निर्माण कार्य और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस बल तैनात है। लोग अब 20 नवंबर तक स्टेडियम में न तो खेल सकेंगे और न ही सुबह-शाम टहलने आ सकेंगे।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा आगमन की तैयारी तेज
नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मैदान को पूर्व स्थिति में बहाल किया जाएगा और लोगों को फिर से प्रवेश की अनुमति मिल जाएगी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा आगमन की तैयारी तेज
हाई मास्क लाइटें भी हटाई गईं
राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की आवाजाही में किसी तरह की रुकावट न हो, इसके लिए स्टेडियम में लगी चारों हाई मास्क लाइटों को हटाया गया है। भारी भरकम संरचना होने के कारण इन्हें हटाने में 150 टन कीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा आगमन की तैयारी तेज हाइड्रा मशीन का उपयोग किया गया, जिस पर ढाई से तीन लाख रुपए तक का खर्च आया।
अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के बाद इन लाइटों को फिर से पूर्व स्थान पर स्थापित कर दिया जाएगा।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा आगमन की तैयारी तेज
मुख्य कार्यक्रम पीजी कॉलेज मैदान में
जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित होगा, जहां विशाल डोम का निर्माण तेज़ी से जारी है। राष्ट्रपति मुर्मू यहां सड़क मार्ग से पहुंचेंगी और लगभग एक घंटे तक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सरगुजा आगमन की तैयारी तेज



















