LIVE UPDATE
बालोद

पूर्व विधायक प्यारेलाल बेलचंदन की जयंती पर जन जागरण शिविर का आयोजन

अर्जुंदा मे परिवार जनों ने जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य, कृषि,व करियर गाइडेंस का शिविर लगाया

जन जागरण शिविर में पहुंचे युवा किसान व आमजन

बालोद।  ग्राम अर्जुदा में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी व खरखरा मोंहदीपाट परियोजना के जनक दाऊ, ‘प्यारेलाल बेलचंदन की जयंती के अवसर पर बेलचंदन परिवार द्वारा विशाल जन जागरण शिविर का आयोजन दस सितंबर को अर्जुंदा किया गया। इस शिविर मे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, किसानों के लिए कृषि मार्गदर्शन साथ ही युवाओं के लिए प्रतियोगी परिक्षाओ की तैयारी पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में काफी संख्या में आम ग्रामीण विद्यार्थी व किसान जूटे और शिविर का लाभ लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए पवन दिल्लीवार ने दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन की जीवनी व उनके जीवन काल में उनके द्वारा कराए गये कार्यों को रेखांकित किया। बताया गया कि दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन खरखरा मोंहदीपाट परियोजना को शुभारंभ कर लाखों किसानों को लाभान्वित किया। वे खरखरा मोंहदीपाट
सिचाई परियोजना के जनक माने जाते है। वे 1980-85 धमधा क्षेत्र व 1990-98 खेरथा विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। बाल्यकाल से ही स्वतंत्रता अंदोलन व सहकारिता के क्षेत्र से उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। इस कार्यक्रम में दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन के पुत्र गोपेन्द्र बेल चंदन, मोहन हरमुख, नगर पंचायत अर्जुंदा अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, विमल गौतम, मुकेश वासनिक, डॉ देवेंद्र बेलचंदन सहित अनेक चिकित्सक व अर्जुदा क्षेत्र के बहुसंख्यक लोग उपस्थित रहे।
बॉक्स,,,,
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 200 लोगों ने लिया लाभ

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस अवसर पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 मरिजो ने पहुंच कर लाभ लिया। खून, पेसाब, बीपी, शुगर की जाँच करवाई। इनके अलावा अन्य बीमारियो का नि. शुल्क उपचार करवा कर निःशुल्क दवा वितरण का भी लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिवीर मे डा. रीतु थवाईत (दान रोग विशेषज्ञ),
डा. भेवन मरकाम (कान, नाक, गला रोग), डा. किरण लोघेकर (स्त्रीरोग), डा. निधि बत्रा (जनरल फिजिशियन) व डॉ रश्मि बेलचंदन का विशेष योगदान रहा।
बॉक्स,,
कृषि मार्गदर्शन में दिया जैविक खेती पर बल
कृषि मार्गदर्शन मे डा. विमल गौतम व मुकेश वासनिक वरिष्ठ कृषि विशेषज्ञों ने वर्तमान मे जैविक कृषि को बढ़ावा देने व रसायनिक खादो के दुष्परिणाम पर कृषको को विशेष मार्गदर्शन दिया। साथ ही सरकार की कृषि संबंधित महात्वकांक्षी योजनाओ की विस्तृत जानकारी कृषको को दी।
बॉक्स,
युवाओं ने जाना प्रतियोगी परीक्षाओं के गुर
प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी व सिविल सर्विसेज की परीक्षाकी तैयारी करने मे क्या चुनौती आती है। प्रतियोगिता के लिए तैयारी किस प्रकार की होनी चाहिए उस पर विशेष मार्गदर्शन द्रोणाचार्य आईएएस अकादमी दुर्ग के डायरेक्टर गीरिश हरमुख के द्वारा दिया गया। उन्होंने शासकीय सेवा के साथ-साथ स्वरोजगार चुनने पर विशेष मार्गदर्शन दिया।
इस जनजागरण शिविर का अर्जुंदा क्षेत्र के अनेक ग्रामों भरदा, मटीया, परसतराई, परना, मटेवा झींका, रेहची आदि के लोगों ने लाभ लिया।
बॉक्स,,,
प्यारेलाल बेलचंदन के निधन के बाद राजनीतिक शून्यता को भरने की कोशिश
ज्ञात हो कि दाऊ कुर्मी प्यारेलाल बेलचंदन इस क्षेत्र में लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उनके निधन के बाद उनके परिवार में एक तरह से राजनीतिक शून्यता आ गई थी। इसे अब पुनःभरने की कोशिश तीसरी पीढ़ी द्वारा की जा रही है। आगामी दिनों में इस परिवार से राजनीति में काफी सक्रियता नजर आएगी। दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन के पुत्र गोपेंद्र बेलचंदन ने बताया कि क्षेत्र में प्यारेलाल बेलचंदन जी के काफी संख्या में शिष्य हैं। उनकी इच्छा है कि दाऊजी की राजनीतिक यात्रा जो थोड़ी सी विराम लग गई है उसे परिवार के लोग आगे बढ़ाएं इस पर विचार करते हुए अब परिवार की युवा पीढ़ी इस पर आगे चलने प्रेरित हो रहे हैं।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE