
रायपुर: राडा ऑटो एक्सपो 2026: रायपुर में वाहनों की धूम, 50% रोड टैक्स छूट के साथ संडे-मंडे मिलेगा मनोरंजन का तड़का, अगर आप नई कार या बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो रायपुर का ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’ आपके लिए सबसे बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे इस भव्य एक्सपो में रविवार और सोमवार (गणतंत्र दिवस) को खरीदारी के साथ-साथ मनोरंजन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।
श्रीराम बिजनेस पार्क में शॉपिंग, फूड और मस्ती का संगम
राडा ऑटो एक्सपो 2026:रविवार की छुट्टी को यादगार बनाने के लिए एक्सपो स्थल पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहाँ केवल गाड़ियों की प्रदर्शनी ही नहीं, बल्कि फूड ज़ोन और शॉपिंग का भी शानदार विकल्प मौजूद है। रविवार शाम को आयोजित होने वाले ‘डांस ट्रुप’ की परफॉर्मेंस और ‘फैशन शो’ युवाओं और परिवारों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति और रोमांच: टीवीएस स्टंट शो का तड़का
राडा ऑटो एक्सपो 2026:26 जनवरी यानी सोमवार को पूरा एक्सपो परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। इस दिन फैशन शो की थीम ‘राष्ट्रप्रेम’ पर आधारित होगी। इसके अलावा, शाम 5 बजे से पेशेवर स्टंटबाजों द्वारा ‘TVS स्टंट शो’ का आयोजन किया जाएगा, जो दर्शकों के बीच रोमांच पैदा करेगा।
रोड टैक्स में 50% की भारी छूट, बिक्री ने रचा इतिहास
राडा ऑटो एक्सपो 2026:इस एक्सपो की सबसे बड़ी खासियत राज्य सरकार द्वारा दी जा रही रोड टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट है। इस भारी बचत और डीलर्स के आकर्षक ऑफर्स के चलते ग्राहकों में गजब का उत्साह है। पिछले पांच दिनों के भीतर ही लगभग 8,500 वाहनों की बिक्री हो चुकी है, जिससे एक नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।
कृषि मंत्री ने लॉन्च कीं नई गाड़ियाँ, ग्रैंड विटारा और बजाज चेतक का जलवा
राडा ऑटो एक्सपो 2026:शनिवार को छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने एक्सपो का दौरा किया। उन्होंने मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (फैंटम एडिशन), बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर और महिंद्रा की नई कारों का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉल्स का जायजा लेते हुए इस आयोजन की सराहना की।
एक ही छत के नीचे फाइनेंस, इंश्योरेंस और टेस्ट ड्राइव
राडा ऑटो एक्सपो 2026:राडा ऑटो एक्सपो में ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के काउंटर लगाए गए हैं, जो न्यूनतम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही, इंश्योरेंस कंपनियां भी रियायती दरों पर बीमा दे रही हैं। ग्राहकों के लिए अपनी पसंदीदा गाड़ी का टेस्ट ड्राइव लेने की भी उत्तम व्यवस्था है।
राडा पदाधिकारियों की अपील: उठाएं इस सुनहरे मौके का लाभ
राडा ऑटो एक्सपो 2026:राडा अध्यक्ष रविंद्र भसीन, सचिव विवेक अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने रायपुर वासियों से अपील की है कि वे सपरिवार एक्सपो पहुंचे। यह न केवल वाहन खरीदने का सही समय है, बल्कि छुट्टियों के दौरान मनोरंजन का भी एक बेहतरीन केंद्र बन चुका है।



















