राहुल गांधी आज आएंगे छत्तीसगढ़,4 जनसभाओं को करेगें संबोधित

NCG NEWS DESK Raipur :
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज छत्तीगसढ़ दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश में चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के बाद यह राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ का पहला दौरा है। यहां दो दिन में वे 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक, राहुल गांधी आज दोपहर पौने 12 बजे रायपुर पहुंचेगें। प्रदेश में उनकी जनसभाओं की शुरुआत भानुप्रतापपुर से होगी।
दोपहर 1 बजे वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर फरसगांव में सभा करेंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर को भी राहुल गांधी की दो जनसभा होगी। 29 को राहुल की पहली जनसभा दोपहर 1 बजे राजनांदगांव और दूसरी 2 बजकर 50 मिनट पर कवर्धा में होगी। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि राहुल 28 को रात्रि विश्राम छत्तीसगढ़ में ही करेंगे। राहुल गांधी 29 की शाम को दिल्ली रवाना होंगे।



















