राहुल गांधी का पचमढ़ी में जंगल सफारी, प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद
टाइगर स्टेट के हरे-भरे जंगलों में जीप सफारी करते दिखे कांग्रेस नेता

नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश: राहुल गांधी का पचमढ़ी में जंगल सफारी, प्राकृतिक सौंदर्य का लिया आनंद. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार सुबह जंगल सफारी का आनंद लिया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ पचमढ़ी के हरे-भरे जंगलों में प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवन का अनुभव करने के लिए निकले।
सुबह उनका काफिला रविशंकर भवन से पनारपानी गेट के लिए रवाना हुआ, जहां से उन्होंने जंगल सफारी के लिए खुली जीप में प्रवेश किया। यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित नहीं था, बल्कि शनिवार रात करीब 11 बजे अचानक तय किया गया था, जिसके बाद सुरक्षा और वन विभाग द्वारा तुरंत तैयारियां शुरू कर दी गईं।राहुल गांधी का पचमढ़ी में जंगल सफारी
सफारी दल में पांच जीप और एक फॉरेस्ट कैंपर वाहन शामिल था। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक संजीव शर्मा और रेंजर विवेक तिवारी भी इस दौरान मौजूद रहे। पनारपानी गेट से शुरू होकर सफारी मार्ग में घोड़ानाल, बतकछार, नीमघान और पनारपानी जैसे प्रमुख बिंदु शामिल थे। लगभग 20 किलोमीटर की यह सफारी नीमघान तक गई, जहां राहुल गांधी और उनके साथियों ने वन्यजीवन और पचमढ़ी के शांत वातावरण का लुत्फ उठाया।राहुल गांधी का पचमढ़ी में जंगल सफारी
इस दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसमें सीआरपीएफ और पुलिस के जवान उनके साथ थे। वन विभाग के अधिकारियों ने भी सफारी मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। राहुल गांधी की पचमढ़ी यात्रा ने स्थानीय पर्यटन और प्राकृतिक संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया है।राहुल गांधी का पचमढ़ी में जंगल सफारी









