LIVE UPDATE
भारतराजनीति

नहीं मिली राहुल गांधी के विमान को लैंडिंग की अनुमति, कांग्रेस नाराज

NCG NEWS DESK Kochi :-

नेता राहुल गांधी के विमान को रक्षा मंत्रालय ने कोच्चि स्थित नेवी के एयरपोर्ट पर नहीं उतरने दिया। इस वजह से कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इसके लिए परमिशन मांगी गई थी, लेकिन डिफेंस मिनिस्ट्री ने इनकार कर दिया। एर्नाकुलम जिले के कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद शियास ने आरोप लगाया है कि डिफेंस मंत्रालय से पहले इसके लिए परमिशन दी गई थी, लेकिन बाद में वापस ले लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

राहुल गांधी कन्नूर से कोच्चि आ रहे थे और उनके विमान की लैंडिंग यहां नेवी एयरपोर्ट पर होनी थी। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि नेवी स्टेशन पर प्राइवेट जेट उतारने की परमिशन रक्षा मंत्रालय से मिल गई थी। हालंकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष फिलहाल केरल के दौरे पर हैं और शुक्रवार को वह कोच्चि में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं। कांग्रेस के आरोपों पर अभी रक्षा मंत्रालय या फिर भाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इस बीच राहुल गांधी ने कोच्चि में एक कार्यक्रम में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी पर बिना नाम लिए निशाना साधा।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE