किसान के घर खाद्य और राजस्व विभाग की रेड: 2,232 बोरी अवैध धान जब्त

बालोद जिले में बड़ी कार्यवाही
बालोद। धान खरीदी के अंतिम चरण में खाद्य और राजस्व विभाग ने बालोद जिले में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए अधिकारियों ने कुल 2,232 बोरी अवैध धान जब्त किया है। किसान के घर खाद्य और राजस्व विभाग की रेड: 2,232 बोरी अवैध धान जब्त
गांव गहिरानवा और डूमरघुंचा में छापेमारी
पहली छापेमारी डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम गहिरानवा में हुई, जहां एक किसान के घर से 564 बोरी धान मिला। वहीं, दूसरी कार्रवाई ग्राम भरनाभाट के आश्रित गांव डूमरघुंचा में की गई, जहां 1,668 बोरी धान जब्त किया गया। किसान के घर खाद्य और राजस्व विभाग की रेड: 2,232 बोरी अवैध धान जब्त
अवैध व्यापार पर सवाल
जब्त धान सरकारी समर्थन मूल्य के बोरे में रखा गया था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह धान किसी कोचिए या मिलर का हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि यह जांच का विषय है कि इतनी बड़ी मात्रा में धान कहां से आया और किस खरीदी केंद्र में इसे बेचा जाना था। किसान के घर खाद्य और राजस्व विभाग की रेड: 2,232 बोरी अवैध धान जब्त
सरकारी बोरे में धान मिलने पर संदेह
सरकारी बोरे में धान मिलने से मामला और भी गंभीर हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि किसान के बयान और गहन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह अवैध धान कैसे और क्यों इकट्ठा किया गया। किसान के घर खाद्य और राजस्व विभाग की रेड: 2,232 बोरी अवैध धान जब्त
धान व्यापारियों में मचा हड़कंप
इस कार्यवाही के बाद अवैध धान का व्यापार करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। किसान के घर खाद्य और राजस्व विभाग की रेड: 2,232 बोरी अवैध धान जब्त



















