
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक गुस्साए दामाद ने अपनी सास के घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में करीब 1 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम जतरा निवासी फूलबाई (55) ने अपने दामाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रायगढ़: गुस्साए दामाद ने ससुराल में मचाया उत्पात, सास का घर जलाकर किया खाक
कैसे हुआ पूरा विवाद?
ग्राम तोलगे निवासी लीलाधर धोबा की शादी फूलबाई धोबा की बेटी से करीब 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद वह घर जमाई बनकर अपनी सास के घर में रह रहा था। लेकिन समय के साथ वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगा।
सोमवार को किसी बात पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर लीलाधर ने अपनी सास, पत्नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया और घर को आग लगाने की धमकी दी। रायगढ़: गुस्साए दामाद ने ससुराल में मचाया उत्पात, सास का घर जलाकर किया खाक
रात में आग के हवाले कर दिया घर
रात करीब 11 बजे नशे की हालत में उसने घर में आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। रायगढ़: गुस्साए दामाद ने ससुराल में मचाया उत्पात, सास का घर जलाकर किया खाक
दामाद हुआ गिरफ्तार
घटना के दो दिन बाद, बुधवार को फूलबाई धोबा ने लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी लीलाधर धोबा को गिरफ्तार कर लिया।
लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। रायगढ़: गुस्साए दामाद ने ससुराल में मचाया उत्पात, सास का घर जलाकर किया खाक



















