LIVE UPDATE
रायगढ़

रायगढ़ निकाय चुनाव परिणाम: चायवाले जीववर्धन चौहान बने महापौर, कांग्रेस को दी करारी शिकस्त

रायगढ़ नगर निगम में भाजपा की बड़ी जीत 

रायगढ़ निकाय चुनाव परिणामछत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34,365 वोटों से हराकर महापौर पद पर कब्जा जमाया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद शहर में जश्न का माहौल है। चौहान ने जीत की खुशी में अपनी दुकान पर समर्थकों को चाय पिलाई और जनता का आभार जताया।

विजयी परिणामों पर एक नजर:-

  • भाजपा जीववर्धन चौहान: 56,311 वोट (विजयी)
  • कांग्रेस जानकी काटजू: 21,946 वोट
  • बसपा बनवारी लाल डहरे: 4,082 वोट
  • निर्दलीय जेठूराम मनहर: 4,271 वोट
  • आप रूसेन कुमार मिरी: 588 वोट
  • नोटा: 954 वोट

वार्डों में पार्टीवार प्रदर्शन:-

  • भाजपा ने 33 वार्डों में जीत दर्ज की।
  • कांग्रेस को 12 वार्डों में सफलता मिली।
  • बसपा ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की।
  • निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 वार्डों पर कब्जा किया।

सफलता का मंत्र: जमीनी जुड़ाव और सादगी

भाजपा ने साधारण पृष्ठभूमि के जीववर्धन चौहान को टिकट दिया, जिससे जनता से उनका भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हुआ। चौहान ने जीत के बाद कहा, मैं पहले भी चायवाला था और आगे भी चायवाला रहूंगा। अपनी दुकान से ही जनता की समस्याएं सुनूंगा और समाधान करूंगा।‘रायगढ़ निकाय चुनाव परिणाम

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चुनाव में प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कौन रहे?

  • भाजपा जीववर्धन चौहान: अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री और पूर्व एल्डरमैन।
  • कांग्रेस जानकी काटजू: पूर्व रायगढ़ महापौर और कांग्रेस की जमीनी नेता।

चुनाव की अहम बातें:-

  • कुल मतदान: 68%
  • महापौर पद के लिए 7 प्रत्याशी और पार्षद पद के लिए 144 प्रत्याशी मैदान में थे।
  • भाजपा ने स्थानीय और साधारण पृष्ठभूमि के नेता को टिकट देकर बड़ी कामयाबी हासिल की।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE