
Raigarh Sex Racket Raid Raigarh Police Action: रायगढ़ में अनैतिक देह व्यापार (Sex Racket) के खिलाफ पुलिस का ‘Action Mode’ ऑन है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के निर्देश पर रायगढ़ पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है। इसी कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने एक और बड़े देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
Raigarh Sex Racket Raidहैरानी की बात यह है कि एक ही हफ्ते के भीतर PITA Act के तहत रायगढ़ पुलिस की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है।
पुलिस ने बिछाया जाल: ग्राहक बनकर पहुंचा ‘प्वाइंटर’
Raigarh Sex Racket Raid: रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बोईरदादर इलाके में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि नारायण वैष्णव नाम का व्यक्ति अपने मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चला रहा है।
Raigarh Sex Racket Raid: सूचना की पुष्टि के लिए CSP मयंक मिश्रा ने एक मास्टर प्लान बनाया:
एक पुलिसकर्मी को ‘प्वाइंटर’ (नकली ग्राहक) बनाकर मकान के अंदर भेजा गया।
जैसे ही सौदा तय हुआ और इशारा मिला, बाहर खड़ी चक्रधरनगर पुलिस, साइबर सेल और महिला थाना की जॉइंट टीम ने मौके पर धावा बोल दिया।
रेड में क्या-क्या मिला? (Seizures & Arrests)
Raigarh Sex Racket Raid: पुलिस की रेड के दौरान मकान के अंदर से आरोपी नारायण वैष्णव (55 वर्ष) और एक संदिग्ध महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि नारायण वैष्णव पैसों का लालच देकर महिलाओं को बुलाता था और खुद दलाली (Commission) खाकर इस पूरे रैकेट को मैनेज करता था।
मौके से बरामद सामान:
नकद: ₹2,000/- कैश।
मोबाइल: 02 स्मार्टफोन (Oppo और Redmi)।
सामग्री: कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए गए।
कानूनी कार्रवाई और पुलिस टीम
Raigarh Sex Racket Raid: पकड़े गए आरोपी नारायण वैष्णव के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA Act) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Raigarh Sex Racket Raid: इस सफल ऑपरेशन में चक्रधरनगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एल. साहू, साइबर सेल के राजेश पटेल, नवीन शुक्ला और महिला थाने की टीम की अहम भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस की चेतावनी
Raigarh Sex Racket Raid: SSP शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर के किसी भी रिहायशी इलाके या होटल में अगर इस तरह की अनैतिक गतिविधियां पाई गईं, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब इस मामले में यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हुए हैं।



















