मुंबई में CBI ने रंगे हाथ पकड़ा
वॉल्टेयर रेल मंडल के डीआरएम सौरभ कुमार को सीबीआई ने 25 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए मुंबई में गिरफ्तार किया। उनके साथ दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। सौरभ कुमार हाल ही में जगदलपुर दौरे पर गए थे। रेलवे DRM 25 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार: CBI की बड़ी कार्रवाई
जुर्माने की राशि कम करने के लिए मांगी रिश्वत
सूत्रों के अनुसार, रेलवे ने मुंबई और पुणे की कुछ कंपनियों पर 3.17 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। सौरभ कुमार ने इस जुर्माने की राशि कम करने के लिए 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। सीबीआई ने उन्हें यह रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। रेलवे DRM 25 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार: CBI की बड़ी कार्रवाई
जांच जारी, अन्य मामलों में भी हो सकता है खुलासा
सीबीआई की इस कार्रवाई से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारी सौरभ कुमार और उनके साथियों के बैंक खातों और संपत्तियों की जांच शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि रिश्वत से जुड़े अन्य मामलों का भी जल्द खुलासा हो सकता है। रेलवे DRM 25 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार: CBI की बड़ी कार्रवाई