LIVE UPDATE
रायपुर

मकर संक्रांति से पहले रायपुर प्रशासन सख्त: पतंग दुकानों पर छापेमारी, ‘कातिल’ चाइनीज मांझा भारी मात्रा में जब्त

रायपुर: मकर संक्रांति से पहले रायपुर प्रशासन सख्त: पतंग दुकानों पर छापेमारी, ‘कातिल’ चाइनीज मांझा भारी मात्रा में जब्त, मकर संक्रांति के त्यौहार से पहले रायपुर जिला प्रशासन और नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा (नायलॉन धागा) बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि त्यौहार के उत्साह के बीच इंसानों और पक्षियों की जान को खतरे में डालने वाले इस ‘कातिल’ मांझे की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने दी दबिश

मकर संक्रांति से पहले रायपुर प्रशासन सख्त:रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उम्मेद सिंह के विशेष निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल और नगर निगम जोन-4 की संयुक्त टीम ने रायपुर के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्रों जैसे गोलबाजार और सदर बाजार में पतंग की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव और उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर ने किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, मंत्री के बंगले में डीएड अभ्यर्थियों का धरना
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग, मंत्री के बंगले में डीएड अभ्यर्थियों का धरना
November 5, 2026
छत्तीसगढ़ में 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर 321 दिन से आंदोलन कर रहे डीएड अभ्यर्थी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन दुकानों से जब्त हुआ प्रतिबंधित मांझा

मकर संक्रांति से पहले रायपुर प्रशासन सख्त:छापेमारी के दौरान टीम ने कई नामी पतंग दुकानों पर स्टॉक की जांच की। जांच के दौरान कई किलो प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया:

  • सिटी पतंग भंडार (बूढ़ातालाब): यहाँ से 2 किलो प्रतिबंधित मांझा जब्त किया गया।

    ये खबर भी पढ़ें…
    छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
    छत्तीसगढ़ PWD में मस्टर रोल व दैनिक वेतनभोगी की नई भर्ती पर रोक, होगी वसूली
    November 5, 2026
    छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने मस्टर रोल, दैनिक वेतनभोगी और कलेक्टर दर पर नई नियुक्तियों पर रोक लगाई है। नियम...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • मोती पतंग भंडार (बूढ़ातालाब): यहाँ से 1 किलो चाइनीज मांझा बरामद हुआ।

  • संजय पतंग भंडार (सदर बाजार): यहाँ से लगभग डेढ़ किलो घातक मांझा जब्त किया गया।

    ये खबर भी पढ़ें…
    महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
    महादेव ऐप केस: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, ED का आवेदन खारिज
    November 5, 2026
    महादेव सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर भेजा गया। कोर्ट ने ED के...
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मकर संक्रांति से पहले रायपुर प्रशासन सख्त:इसके अलावा गोलबाजार स्थित संगम काइट सेंटर में भी निरीक्षण किया गया। टीम ने सभी दुकान संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में उनके पास चाइनीज मांझा पाया गया, तो उनका लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्यों खतरनाक है चाइनीज मांझा?

मकर संक्रांति से पहले रायपुर प्रशासन सख्त:प्रशासन ने अपील की है कि लोग केवल सूती धागे (सद्दी) का ही उपयोग करें। चाइनीज मांझा न केवल बिजली के तारों के लिए खतरा है, बल्कि यह इंसानों के गले और दोपहिया वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित होता है। हर साल मकर संक्रांति के दौरान इस मांझे की वजह से सैकड़ों पक्षी घायल होकर दम तोड़ देते हैं।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रहेगी पैनी नजर

मकर संक्रांति से पहले रायपुर प्रशासन सख्त:नगर निगम की टीम अब शहर के अन्य जोन में भी सक्रिय हो गई है। फायरमैन और सुपरवाइजरों की विशेष टीमें लगातार दुकानों की निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान मकर संक्रांति तक लगातार जारी रहेगा ताकि शहर में असुरक्षित पतंगबाजी को रोका जा सके।

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE