LIVE UPDATE
रायपुर

रायपुर ब्रेकिंग: तिल्दा नेवरा में सट्टा अड्डे पर पुलिस की रेड, संचालक गिरफ्तार

? रायपुर ब्रेकिंग: तिल्दा नेवरा में सट्टा अड्डे पर पुलिस की रेड, संचालक गिरफ्तार

रायपुर एंटी क्राइम और सायबर यूनिट की बड़ी कार्रवाई, मौके से नकदी और सट्टा पर्ची जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में सट्टा चलाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में सट्टा गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिस पर रणनीति बनाकर छापा मारा गया। तिल्दा नेवरा में सट्टा अड्डे पर पुलिस की रेड

? दुर्गा मंदिर के पास हो रहा था सट्टा, पर्चियों से लगा रहे थे दांव

दिनांक 18 अप्रैल 2025 को एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक युवक सट्टा पर्ची के ज़रिए लोगों से रुपये का दांव लगवा रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रेड की गई और आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

? आरोपी के पास से ₹10,500 नगद और सट्टा पर्ची बरामद

गिरफ्तार आरोपी ऋषभ तलरेजा (पिता सुदामा तलरेजा, उम्र 22 वर्ष) गोदड़ी धाम के पीछे, स्टेट बैंक गली नं. 3, तिल्दा नेवरा, रायपुर का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से ₹10,500 नगद और सट्टा पर्चियों को जब्त किया है। थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 144/2025 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है तिल्दा नेवरा में सट्टा अड्डे पर पुलिस की रेड

 कार्रवाई में इन अफसरों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम (थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा), प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (साइबर यूनिट), सउनि गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, आर. धनंजय गोस्वामी, संजय मरकाम, प्रकाश नारायण पात्रे तथा प्र.आर. सुखदेव बोस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तिल्दा नेवरा में सट्टा अड्डे पर पुलिस की रेड

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE