LIVE UPDATE
रायपुर

रायपुर: सराफा कारोबारी को कनपटी पर बंदूक तानकर धमकाया, खौफ में बंद की दुकान

बदमाशों की धमकी से सराफा व्यापारी दहशत में

रायपुर के एकता चौक स्थित महाकालेश्वर ज्वेलर्स के संचालक मुकेश सोनी को निगरानीशुदा अपराधी यासीन अली ईरानी के गुर्गों ने दुकान में घुसकर धमकाया5 फरवरी को दो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तानकर धमकी दी। इसी दौरान एक महिला ग्राहक के दुकान में आने से उनकी जान बच गई। रायपुर: सराफा कारोबारी को कनपटी पर बंदूक तानकर धमकाया, खौफ में बंद की दुकान

धमकी के बाद से दहशत में दुकानदार

घटना के 8 दिन बाद भी मुकेश सोनी ने डर के कारण अपनी दुकान नहीं खोली। उन्होंने बताया कि यासीन अली ईरानी उन पर उधारी में सोने की दो अंगूठियां बनाने का दबाव डाल रहा था। जब उन्होंने 75% एडवांस मांगा, तो यासीन ने अपने गुर्गों को भेजकर जान से मारने की धमकी दिलवाई। रायपुर: सराफा कारोबारी को कनपटी पर बंदूक तानकर धमकाया, खौफ में बंद की दुकान

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस पर आरोप: गंभीर धाराओं में कार्रवाई नहीं

पीड़ित कारोबारी ने बताया कि घटना की CCTV फुटेज मौजूद है, लेकिन थाना पुलिस ने पिस्टल दिखाने वाली घटना को शिकायत में दर्ज नहीं किया। सिर्फ मामूली धाराओं में अपराध दर्ज किया गया और मुख्य आरोपी यासीन अली ईरानी का नाम FIR में शामिल नहीं किया गया। रायपुर: सराफा कारोबारी को कनपटी पर बंदूक तानकर धमकाया, खौफ में बंद की दुकान

पुलिस का पक्ष

थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि दुकान के बाहर के CCTV फुटेज में पिस्टल दिखाई नहीं दे रही। हालांकि, मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है। रायपुर: सराफा कारोबारी को कनपटी पर बंदूक तानकर धमकाया, खौफ में बंद की दुकान

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE