
Raipur Drug Bust: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत पुलिस ने एक बड़े मेडिकल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 4 मेडिकल स्टोर संचालकों और एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली टैबलेट और अन्य सामान बरामद किया है।
Raipur Drug Bust:कैसे हुआ इस बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश?
Raipur Drug Bust:रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) को सूचना मिली थी कि शहर के कुछ नामी मेडिकल स्टोर्स में बिना डॉक्टर के पर्चे के प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के ‘रत्ना मेडिकल स्टोर्स’ पर अपना एक पॉइंटर (फर्जी ग्राहक) भेजा। जैसे ही स्टोर संचालक कृष्णा कश्यप ने नशीली टैबलेट बेची, पुलिस ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा।
जबलपुर से जुड़ा है सप्लाई नेटवर्क
Raipur Drug Bust:गिरफ्तार संचालक कृष्णा कश्यप से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। उसने बताया कि वह ये दवाएं मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) आनंद शर्मा से खरीदता था। पुलिस ने जब आनंद शर्मा के घर दबिश दी, तो वहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं। आनंद ने कुबूल किया कि वह ये दवाएं जबलपुर (मध्य प्रदेश) से कूरियर और बस ट्रांसपोर्ट के जरिए मंगवाता था और फिर रायपुर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था।
ये मेडिकल स्टोर्स भी आए पुलिस की रडार में
Raipur Drug Bust:MR आनंद शर्मा की निशानदेही पर पुलिस ने रायपुर के कई अन्य मेडिकल स्टोर्स पर भी छापा मारा। जाँच में पता चला कि यह सिंडिकेट शहर के कई हिस्सों में फैला हुआ था। पुलिस ने निम्नलिखित संचालकों को गिरफ्तार किया है:
-
काव्या मेडिकल स्टोर्स (टिकरापारा): संचालक धीमन मजूमदार।
-
प्यारी लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स (भनपुरी/खमतराई): संचालक राहुल वर्मा।
-
भरोसा मेडिकल स्टोर (सांकरा/धरसींवा): संचालक मो. अकबर।
1 करोड़ का माल जब्त, स्टोर होंगे सील
Raipur Drug Bust:पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान 17,808 नग प्रतिबंधित अल्प्राजोलम और स्पासमो टैबलेट जब्त की हैं। इसके अलावा आरोपियों की एक कार और पांच मोबाइल फोन भी पुलिस के कब्जे में हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये आंकी गई है।
रायपुर पुलिस अब इन सभी आरोपियों के ड्रग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है और संबंधित मेडिकल स्टोर्स को सील किया जा रहा है।
ऑपरेशन निश्चय: नशे के खिलाफ पुलिस की जंग
Raipur Drug Bust:रायपुर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन निश्चय’ का उद्देश्य राजधानी को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाना है। पुलिस उन सभी रास्तों की जांच कर रही है, जहाँ से ये दवाएं छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर रही हैं। आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे होने की संभावना है।









