LIVE UPDATE
अपराधरायपुर

Raipur News: अधिकारियों की बेरुखी से तंग आकर रेलवे कर्मचारी ने पिया फिनाइल, दफ्तर में मचा हड़कंप; अस्पताल में भर्ती

Suicide Attempt in Railway Office: रायपुर रेल मंडल (Raipur Railway Division) में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक कर्मचारी ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। साथी कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रायपुर रेल मंडल (Raipur Railway Division) के दफ्तर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक परेशान कर्मचारी ने अधिकारियों के सामने ही फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में साथी कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

अधिकारियों के रवैये से था हताश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी कुछ विभागीय समस्याओं को लेकर परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपनी फरियाद लेकर सीनियर डीपीओ (Sr DPO) से मिलने पहुंचा था, लेकिन आरोप है कि अधिकारी ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया।अधिकारियों की बेरुखी से तंग आकर रेलवे कर्मचारी ने पिया फिनाइल, दफ्तर में मचा हड़कंप; अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इसके बाद कर्मचारी अपनी गुहार लेकर एपीओ (APO) के पास पहुंचा, लेकिन वहां भी उसकी समस्या का कोई उचित समाधान नहीं निकला और न ही उसे संतोषजनक जवाब मिला। अधिकारियों के इस रवैये और अपनी समस्याओं की सुनवाई न होने से मानसिक रूप से परेशान होकर कर्मचारी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया और फिनाइल पी लिया।अधिकारियों की बेरुखी से तंग आकर रेलवे कर्मचारी ने पिया फिनाइल, दफ्तर में मचा हड़कंप; अस्पताल में भर्ती

अस्पताल में चल रहा इलाज
फिनाइल पीते ही कर्मचारी की हालत बिगड़ने लगी। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उसे देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल (Shri Narayana Hospital) पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।अधिकारियों की बेरुखी से तंग आकर रेलवे कर्मचारी ने पिया फिनाइल, दफ्तर में मचा हड़कंप; अस्पताल में भर्ती

कर्मचारियों में भारी आक्रोश
इस घटना के बाद से रेलवे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि उच्च अधिकारी अक्सर कर्मचारियों की शिकायतों को नजरअंदाज करते हैं और उनसे मिलने से कतराते हैं, जिससे कर्मचारियों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है। नाराज कर्मचारियों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।अधिकारियों की बेरुखी से तंग आकर रेलवे कर्मचारी ने पिया फिनाइल, दफ्तर में मचा हड़कंप; अस्पताल में भर्ती

फिलहाल रेलवे प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।अधिकारियों की बेरुखी से तंग आकर रेलवे कर्मचारी ने पिया फिनाइल, दफ्तर में मचा हड़कंप; अस्पताल में भर्ती

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE