E-paper LIVE Radio व्यापार शिक्षा हमर छत्तीसगढ़ कृषि एवं पर्यावरण खेल टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल नौकरी गैजेट दिल्ली मनोरंजन संपादकीय सूचना का अधिकार

,

रायपुर में दिनभर दो घटनाओं से सनसनी: महिला थाने के बाहर अधेड़ ने जहर पिया, दूसरी ओर कार में मिला युवक का शव

By Pooja Chandrakar

Published on: October 18, 2025

Follow Us

रायपुर में दिनभर दो घटनाओं से सनसनी: महिला थाने के बाहर अधेड़ ने जहर पिया, दूसरी ओर कार में मिला युवक का शव

रायपुर। रायपुर में दिनभर दो घटनाओं से सनसनी: महिला थाने के बाहर अधेड़ ने जहर पिया, दूसरी ओर कार में मिला युवक का शव, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने शहर को स्तब्ध कर दिया। पहली घटना महिला थाना परिसर के बाहर हुई, जहां एक अधेड़ व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की। वहीं दूसरी घटना टाटीबंध क्षेत्र में सामने आई, जहां एक लग्जरी कार के अंदर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों मामलों की जांच पुलिस कर रही है।

परिवारिक कलह से परेशान अधेड़ ने पीया जहर

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंगोराभाठा निवासी राजेश श्रीवास (58) ने शुक्रवार दोपहर महिला थाना के सामने कीटनाशक पी लिया। घटना के बाद राजेश को गंभीर हालत में इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।महिला थाने के बाहर अधेड़ ने जहर पिया, दूसरी ओर कार में मिला युवक का शव

परिजनों ने बताया कि राजेश घर से निकलते समय कह रहा था—“आज छोटा पैकेट बड़ा धमाका करूंगा”—लेकिन परिजन उसकी बात को गंभीरता से नहीं ले पाए। कुछ देर बाद महिला थाना के बाहर उसने कीटनाशक पी लिया।महिला थाने के बाहर अधेड़ ने जहर पिया, दूसरी ओर कार में मिला युवक का शव

राजेश की बहू ने बताया कि परिवार उसके नशे की लत से परेशान था। वह घर में रोज झगड़ा करता और धमकी देता था कि विरोध करने पर थाने में शिकायत करेगा। उसकी हरकतों से घर का माहौल बिगड़ गया था और मोहल्ले में भी तनाव की स्थिति बनने लगी थी।महिला थाने के बाहर अधेड़ ने जहर पिया, दूसरी ओर कार में मिला युवक का शव

टाटीबंध में कार से मिली युवक की लाश

इधर, रायपुर के टाटीबंध क्षेत्र में खड़ी एक थार कार (CG 04 PX 6888) से तेज दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची आमानाका पुलिस ने कार का दरवाजा खोला तो उसके अंदर एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव कार की पिछली सीट पर पड़ा था और 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है।महिला थाने के बाहर अधेड़ ने जहर पिया, दूसरी ओर कार में मिला युवक का शव

लाश के पास नमकीन के पैकेट और चिल्लर पैसे मिले हैं। युवक ने टी-शर्ट और निक्कर पहन रखी थी। पुलिस को आशंका है कि मृतक किसी घुमंतू प्रवृत्ति का हो सकता है। कार राल्स मोटर्स के बाहर करीब 15 दिनों से खड़ी थी और लॉक भी नहीं थी।महिला थाने के बाहर अधेड़ ने जहर पिया, दूसरी ओर कार में मिला युवक का शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

मामले में सिटी एएसपी लखन पटले ने बताया कि मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और कार मालिक की भी तलाश की जा रही है।महिला थाने के बाहर अधेड़ ने जहर पिया, दूसरी ओर कार में मिला युवक का शव

पुलिस जांच जारी

दोनों घटनाओं ने राजधानी में सनसनी फैला दी है। जहां एक ओर पारिवारिक तनाव समाज के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर टाटीबंध की घटना कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस दोनों मामलों की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।महिला थाने के बाहर अधेड़ ने जहर पिया, दूसरी ओर कार में मिला युवक का शव

,

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।


WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल The 12 Best Superfoods for Older Adults भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध?