LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

राजकुमार राव को EC नियुक्त करेगा ‘नेशनल आइकन’; फिल्म ‘न्यूटन’ में नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में चुनाव कराने निभाई थी अधिकारी की भूमिका

NCG NEWS DESK:

हिन्दी फिल्म ‘न्यूटन’ में नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में चुनाव कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले एक अधिकारी की भूमिका के जरिये प्रशंसा बटोरने वाले अभिनेता राजकुमार राव को निर्वाचन आयोग (ईसी) ‘नेशनल आइकन’ नियुक्त करेगा। आयोग मतदाताओं को चुनाव में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते प्रमुख भारतीयों को नेशनल आइकन के रूप में नियुक्त करता है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बृहस्पतिवार को राव को नेशनल आइकन के रूप में औपचारिक रूप से नियुक्त करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

राव ने इस फिल्म में एक ऐसे कर्तव्यनिष्ठ सरकारी कर्मी का किरदार निभाया है जो एक सुरक्षा अधिकारी के संशय और उदासीनता के बाद भी छत्तीसढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए कटिबद्ध है । इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ की गयी है। इस फिल्म ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। यह फिल्म ऑस्कर नाम से भी लोकप्रिय अकादमी पुरस्कार के 90वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में भारत की प्रविष्टि भी थी।

इससे पहले, निर्वाचन आयोग ने पंकज त्रिपाठी, आमिर खान जैसे अभिनेताओं तथा सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी और एम सी मैरीकॉम जैसे खिलाड़ियों को मतदाताओं को मतदान के वास्ते प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल आइकन नियुक्त किया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE