LIVE UPDATE
भारत

रेप, हत्या के दोषी राम रहीम फिर जेल से बाहर, 30 माह में 8वीं बार मिली पैरोल

NCG NEWS DESK Chandigarh :

हरियाणा सरकार ने रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर से 21 दिन की पैरोल दे दी है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरवाना स्थित अपने डेरे पर जाएगा जहां उसने इस साल जुलाई और जनवरी में अपनी पिछली पैरोल बिताई थी।”

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

राम रहीम को 30 माह में 8वीं बार पैरोल मिली है। गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों के यौन शोषण से जुड़े केस में 10-10 साल और हत्या के केस में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम पिछले साल 17 जून को 30 दिन, 15 अक्तूबर को 40 दिन और इस साल 21 जनवरी को 40 दिन, 20 जुलाई को 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम में रहा। उसके साथ परिवार के लोग व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी रही।

डेरा प्रमुख के पैरोल के लिए एक बार फिर रोहतक प्रशासन को अर्जी दी गई। पिछली बार पैरोल देते समय फैसले को सही ठहराते हुए एक अधिकारी ने कहा था कि राम रहीम को जेल मैनुअल के मुताबिक पैरोल दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, डेरा प्रमुख को “खालिस्तान समर्थक” समूहों से खतरे की आशंका को देखते हुए पैरोल के दौरान जेड-प्लस सुरक्षा कवर दी गई है।

यह भी पढ़े :-

एक तरफा प्यार में एक ही परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, दो की मौत चार की हालत गम्भीर

40 नावों जलकर खाक, करोड़ों का हुआ नुकसान

छठ महापर्व के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, पहले चली लाठियां फिर बरसी गोलियां

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE